पहाड़गंज होटल में 2 दिन तक सड़ती रही विदेशी महिला की लाश

Murder
नई दिल्ली। दिल्‍ली के पहाड़गंज होटल से एक विदेशी महिला की लाश बरामद हुई है। लाश पीछले दो दिनों से इस होटल के कमरे में पड़ी सड़ रही थी। महिला की पहचान नहीं हो पायी है कि वह किस देश से आयी थी। पुलिस मामले की तह तक जाने में लगी हुई है।

पुलिस के अनुसार होटल के इस रूम से बदबू आने के बाद शव को रूम से बाहर निकाला गया। जिस कमरे में यह लाश मिली वह कमरा कश्‍मीर के रहने वाले मंजूर अहमद नाम के शख्‍स ने बुक कराया था। पुलिस ने कमरा बुक कराने वाले शख्स मंजूर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कश्‍मीर का रहने वाला है अहमद

होटल के रिकॉर्ड के मुताबिक अहमद कश्‍मीर का रहने वाला है और यहां वो यहां अकेले ठहरा हुआ था। उसने यह कमरा कई दिन पहले बुक कराया था। जिस कमरा नंबर 203 में मिली के आस-पास कोई भी ऐसी वस्‍तु, जैसे आईडी कार्ड, डीएल, पासपोर्ट, वीजा, आदि में से कुछ भी नहीं बरामद हुआ, जिससे उसकी पहचान की जा सके।

होटल के कर्मचारियों के मुताबिक यह युवती अकसर युवक के साथ कमरे में जाती थी। पुलिस के मुताबिक अभी यह तक नहीं पता चल सका है कि यह युवती किस देश की थी। हालांकि पुलिस ने मंजूर अहमद के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज कर लिया है।

वैसे इस मामले में वन इंडिया का आंकलन कहता है कि युवती की लाश देखकर उसे सीधे विदेशी महिला करार देना पुलिस की जल्‍दबाजी भी हो सकती है। हो सकता है यह महिला पहाड़ी हो, जो अक्‍सर विदेशी लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+