Lucknow News: 'स्कूल में बम है, थोड़ी देर में होगा धमाका ..', धमकी मिलते ही लखनऊ के कई स्कूलों में मचा हडकंप
Lucknow News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विबग्योर स्कूल में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। इसके साथ ही कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर और जयपुर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
राजधानी के गोमतीनगर स्थित विबग्योर स्कूल, LPS की PGI ब्रांच, St Mary school, Katahuta branch के स्कूल में आया मेल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल प्रशासन को धमकी भरा ईमेल आने से हड़कंप मच गया

तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं स्कूल प्रशासन बच्चों को स्कूल से बाहर निकालने में जुट गया और उनके पैरेंट्स को फोन कर बच्चों को घर ले जाने के लिए कहा।
UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद, काल भैरव मंदिर में भी किया पूजन
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूलों की तलाशी लेने में जुट गई। करीब दो हफ्ते पहले नोएडा के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। स्कूलों को खाली कराया गया था। हालांकि, किसी भी स्कूल में बम नहीं मिला था।












Click it and Unblock the Notifications