UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद, काल भैरव मंदिर में भी किया पूजन

UP News: अमित शाह आज प्रतापगढ़, रायबरेली, गोंडा में जनसभाओं को सम्‍बोधित करेंगे। सीएम योगी ने रविवार की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्‍होंने काल भैरव मंदिर में भी पूजन किया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज प्रतापगढ़, रायबरेली, गोंडा में जनसभाओं को सम्‍बोधित करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ के मोहनलालगंज, कैसरगंज और अमेठी लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को अपना संबोधन देंगे। इससे पूर्व सीएम योगी ने शनिवार रात अमित शाह ने वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी की चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।

up news

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में भी दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रशासन को पीएम नरेंद्र मोदी के नामांकन में देशभर के बड़े नेताओं के दौरे को देखते हुए इस दौरान सुरक्षा और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के निर्देश जारी किये। योगी ने सर्किट हाउस में अफसरों से कहा, इस तरह का प्लान बनाएं कि वीआईपी आवागमन और आमजन को समस्या न हो। लोगों के लिए रूट डायवर्जन की सूचना पूर्व जारी करें। चौराहों पर पुलिस लोगों की मदद के लिए उपस्थित रहे।

इसके अलावा सीएम योगी ने एक बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि एक बार फिर 'बूथ जीता, चुनाव जीता' के मंत्र पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव में 20 दिन बाकी हैं। अब उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी, पार्षद, मेयर, विधायक, एमएलसी, मंत्री आदि सभी जनप्रतिनिधि बूथ प्रबंधन पर ध्यान दें। बूथों की तैयारियों को अंतिम रूप देने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा दें।

यह भी पढ़ें UP News: योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल पर किया पलटवार, सोशल मीडिया पर जारी किया बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+