यूपी विधानसभा चुनाव: मुरादाबाद से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी सनी लियोन
सनी लियोन मुरादाबाद के निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि इस बात में सच्चाई नहीं है लेकिन फिर भी सनी लियोन का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुरादाबाद। यूपी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। धीरे-धीरे सभी राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही हैं। इसी बीच एक ऐसी प्रत्याशी का नाम सामने आया है जिसने सरगर्मी बढ़ा दी है। जी हां उनका नाम है सनी लियोन। सही पढ़ा आपने फेमस पोर्न स्टार और बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन। सनी लियोन मुरादाबाद के निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि इस बात में सच्चाई नहीं है लेकिन फिर भी सनी लियोन का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पोस्टर में सनी लियोन की फोटो छपी है। सनी साड़ी में एक नेत्री के अंदाज में नजर आ रही हैं। पोस्टर पर लिखा गया है कि वे यूपी विधानसभा चुनाव में मुरादाबाद से चुनाव लड़ने जा रही हैं। पोस्टर पर लिखा गया है कि सनी लियोनी एक कर्मठ, जुझारू, ईमानदार और स्वच्छ छवि वाली हैं। वे बच्चों से लेकर बुड्ढ़ों तक सबका ख्याल रखने वाली हैं। इसलिए अपनी प्यारी लोकप्रिय उम्मीदवार श्रीमति सनी लियोनी को अपना अमूल्य वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। इस कॉलेज में सन्नी लियोन और मिया खलीफा कर रही फ्रेशर्स का स्वागत
स्थानीय लोगों का दावा है कि यह किसी शरारती तत्व का काम है। लोगों का कहना है कि किसी ने सनी लियोन की फोटो को किसी ने एडिट करके निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में चुनावी मैदान में लाकर खड़ा कर दिया है।

वहीं कुछ लोग तो सनी लियोन को रियल कैंडिडेट बनाने पर खुलकर सपोर्ट करने को भी तैयार हैं। गौर करने वाली बात ये है कि सनी लियोन का राजनीति से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है लेकिन फिर भी इस एडिटेड पोस्टर से उनकी दस्तक ने खूब चर्चा छेड़ा है। उल्लेखनीय है कि यूपी में चुनाव 11 फरवरी से शुरु हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications