इस कॉलेज में सन्नी लियोन और मिया खलीफा कर रही फ्रेशर्स का स्वागत
नई दिल्ली। नए एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स का स्वागत करने के लिए कॉलेज नए-नए तरीके निकालते हैं। लेकिन केरल के एक कॉलेज का तरीका सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जी हां श्री नारायण पॉलिटेक्निक कॉलेज में नए स्टूडेंट्स का स्वागत फेमस पोर्न स्टार मिया खलीफा और सन्नी लियोन ने किया।

चौंकिए नहीं, ये दोनों सेलेब्रिटी कॉलेज में आई नहीं थीं बल्कि स्वागत पोस्टर पर इतनी तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था। पोस्टर में सन्नी लियोन और मिया खलीफा को सफेद रंग की स्थानीय ड्रेस पहने, हाथ जोड़कर स्वागत पोज में खड़े दिखाया गया है। इतना ही नहीं, एक अन्य पोस्टर में मेल एडल्ट स्टार जॉनी सिंस (Johnny Sins) भी स्वागत में हाथ जोड़े दिख रहे हैं।
स्वागत में लगा यह पोस्टर फेसबुक के मशहूर ट्रोल पेज '' The Back Benchers'' ने फेसबुक पर शेयर किया है। अब यह तस्वीर वायरल हो गई है। पोस्ट पर फेसबुक यूजर्स जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ लोग सीनियर्स के इस तरीके पर खुशी जाहिर कर रहे हैं, वहीं इसकी आलोचना करने वाले भी पीछे नहीं रहे।












Click it and Unblock the Notifications