इस बुरे वक्त में क्या राज बब्बर भी छोड़ देंगे कांग्रेस का साथ, सपा में वापसी की अटकलें तेज

कांग्रेस के दिग्गज नेता राज बब्बर के सपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद के एक ट्वीट के बाद इसकी अटकलें तेज हो गई हैं।

लखनऊ, 27 जनवरी। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले अभी कांग्रेस को और कितनी परीक्षाएं देनी होंगी इसका जवाब ढूंढे से नहीं मिल रहा है। एक के बाद एक कई बड़े नेता इस बुरे वक्त में कांग्रेस का साथ छोड़कर जा रहे हैं। पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद अब पार्टी के दिग्गज नेता राज बब्बर के सपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद के एक ट्वीट के बाद इसकी अटकलें तेज हो गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा- 'कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व समाजवादी नेता, अभिनेता जल्दी ही समाजवादी होंगे।'

Raj Babbar

राज बब्बर के राजनीतिक जीवन पर एक नजर
बता दें कि राज बब्बर ने जनता दल के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। 5 साल तक जनता दल में रहने के बाक वह सपा में शामिल हो गये। साल 1994 में सपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा और साल 2004 में सपा के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे, लेकिन साल 2006 में उनका सपा से मोहभंग हो गया और साल 2008 में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

Recommended Video

    UP election 2022 : Raj Babbar की घर वापसी की चर्चाएं तेज, सपा का दामन थामेंगे ! | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: 'भारत के लिए विनाशकारी विचार में मोहरा न बनें': Twitter से नाराज राहुल गांधी, कंपनी ने दिया जवाब

    250 से अधिक फिल्मों में किया अभिनय
    कांग्रेस ने उन्हें साल 2009 में फिरोजाबाद सीट पर चुनाव लड़ाया, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मात दी। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें गाजियाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार जनरल वीके सिंह के खिलाफ उतार लेकिन वह चुनाव हार गए। अब तक का आंकड़ा देखें तो राज बब्बर का फिल्मी और राजनीतिक करियर सफल रहा है। वह यूपी के टूंडला के रहने वाले हैं और उन्होंने बॉलीवुड में 250 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। अपने जमाने के वह सुपरस्टार रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+