यूपी में कांग्रेस की सीएम पद की उम्मीदवार होंगी प्रियंका गांधी! प्रशांत किशोर ने संभाली कमान
लखनऊ। मिशन-2017 के तहत यूपी में हाशिए पर पड़ी कांग्रेस बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। कुछ दिनों में कांग्रेस यूपी में अपना सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस सीएम उम्मीवार के रूप में प्रियंका गांधी के नाम की घोषणा कर सकती है। उसी वक्त लगभग 100 प्रत्याश्िायों के नामों की भी घोषणा होगी। खुलासा: प्रियंका को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाना चाहती थीं इंदिरा गांधी

बैठक में आगामी 2017 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होने की खबर है। वहीं 10 मार्च को प्रशांत किशोर लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी नेताओं संग मीटिंग भी करेंगे। आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 28 सीटों के साथ चौथे नंबर पर थी और लोकसभा चुनाव में तो उसे मात्र 2 सीटों ही मिलीं थी।
कौन हैं प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर 2014 लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी के भी पोल कैंपेन का जिम्मा संभाल चुके हैं। पिछले साल बिहार चुनाव में उन्होंने नीतीश कुमार के चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला था। प्रशांत किशोर ने अभी तक जिन राजनेताओं के चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला है उनकी विजय हुई है।












Click it and Unblock the Notifications