खुलासा: प्रियंका को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाना चाहती थीं इंदिरा गांधी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। कांग्रेस खेमे में अकसर राहुल गांधी की जगह प्रियंका गांधी को राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित करने की मांग उठती रहती है। आपको शायद नहीं पता होगा कि इंदिरा गांधी भी यही चाहती थी। जी हां गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माखन लाल फोतेदार ने एक बड़ा दावा किया है। फोतेदार के मुताबिक अपनी हत्या से कुछ दिन पहले ही इंदिरा गांधी ने राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर प्रियंका का नाम सुझाया था।

इस दौरान उन्होंने हिंदू और मुस्लिम धार्मिक स्थलों में गईं। उसी वक्त उन्होंने इस बात का जिक्र किया था। उल्लेखनीय है कि फोतेदार की किताब चिनार लीव्स 30 अक्टूबर को लांच हो रही है। जानकारी के मुताबिक इस किताब में वह इस बात का भी खुलासा करेंगे कि किन परिस्थितियों में सोनिया गांधी को राजनीति में आना पड़ा?












Click it and Unblock the Notifications