Priyanka Chopra ने लखनऊ में गुजारे दो दिन, महिला एवं बाल स्वास्थ्य, शिक्षा पर अधिक निवेश पर दिया जोर
अभिनेत्री और यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी भारत यात्रा के दौरान दो दिन यूपी की राजधानी लखनऊ में रहीं। यहां उन्होंने यूनिसेफ के सहयोग से योगी सरकार द्वारा संचालित महिला एवं बाल स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण सुरक्षा सहित कई कार्यक्रमों की जानकारी केंद्रों पर जाकर ली। प्रियंका चोपड़ा लखनऊ में घरेलू हिंसा की शिकार लड़कियों से मिली। लड़कियों ने बताया कि किस तरह सामाजिक और पारिवारिक दवाब के बीच वह खुलकर अपनी बात रख रही हैं। महिलाएं और लड़कियां चुनौतियों का सामना कर खुद को आत्मनिर्भर भी बना रही हैं।

प्रियंका ने कहा, ''मुझे यह जानकर बहुत खुशी हो रही है कि केन्द्र और प्रदेश सरकार के प्रयास के बाद यूनिसेफ के सहयोग से संचालित कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाएं अब हिंसा और गलत चीजों का विरोध कर रही हैं, समाज में उनकी बातों को सुना जा रहा है, लिंग आधारित भेदभाव अब काफी जगहों पर कम हो रहा है।'' प्रियंका ने कहा कि शिक्षित, स्वस्थ्य और मजबूत लड़कियां ही एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ के सहयोग से लखनऊ में संचालित 1090 कॉल सेंटर भी पहुंची।

प्रियंका ने कहा कि वुमेन हेल्पलाइन शुरू होने से अब अधिक महिलाएं हिंसा के खिलाफ आवाज उठा रही हैं, मामले की रिपोर्टिंग बढ़ना इस बात का प्रमाण है कि सामाजिक दबाव अब कम हो रहा है, महिलाओं को सम्मान से जीने का हम है और उसके साथ किसी भी तरह की मानसिक, सामाजिक और शारीरिक हिंसा नहीं की जानी चाहिए।
प्रियंका ने यूपी सरकार और यूनिसेफ के सहयोग से प्राथमिक स्कूल औरंगाबाद में संचालित लर्निंग बाय डूइंग व आईबीटी (इंट्रोडक्शन टू बेसिक टेक्नोलॉजी) कार्यक्रम का भी मुआयना किया।

इस कार्यक्रम के जरिए बच्चे स्कूल में ही कौशल विकास तकनीक को सीखते हैं जिसकी वजह से वह स्कूल आना नहीं छोड़ते। बच्चों से बातचीत के दौरान प्रियंका ने कहा कि किस तरह स्किल कार्यक्रम के जरिए बच्चे तकनीक को सीखकर नये प्रयोग कर रहे हैं।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले












Click it and Unblock the Notifications