गोमती नदी में मिली गर्भवती महिला की हाथ-पैर बंधी लाश, बहन बोली-ससुरालवाले हत्यारे
लखनऊ। यूपी के लखनऊ में एक विवाहिता का शव नदी में उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर काकोरी और मड़ियांव पुलिस पहुंची और सीमा विवाद में उलझ गई। घंटों के बाद मड़ियांव पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने बताया कि महिला के हाथ-पैर बांधकर उसकी हत्या कर शव फेंका गया है। वहीं इंस्पेक्टर मड़ियांव ने बताया कि महिला की गुमशुदगी बीकेटी थाने में दर्ज थी। इसलिए मामले की कार्रवाई बीकेटी पुलिस द्वारा की जा रही है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, बीकेटी मदारीपुर निवासी ऊषा प्रजापति (21) पत्नी अमित कुमार बीते मंगलवार को घर से बिना बताए चली गई थी। जिसकी गुमशुदगी ससुर नन्द कुमार ने बीकेटी में दर्ज कराई थी। परिजन ऊषा की तलाश कर ही रहे थे कि मड़ियाव स्थित लोधमऊ स्थित गोमती नदी में महिला की शव मिलने की सूचना मिली। ससुरालवाले बोले पिछले कुछ दिनों से बहू का दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था। पुलिस की मानें तो शव फूल चुका था। शरीर पर कोई चोट दिखाई नहीं दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। मृतिका का पति मजदूरी करता है।

गर्भवती थी मृतिका
मौके पर पहुंची मृतिका की बहन कोमल ने शव की शिनाख्त की। जानकारी के मुताबिक बताया ऊषा की छह माह पूर्व शादी हुई थी। बहन का आरोप है कि ससुरावाले दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते थे। बहन ने बताया कि ऊषा गर्भवती थी। शादी के 6 महीने बाद ससुरालवालों ने उसकी बहन को मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि उसकी बहन का पति दहेज के लिए अक्सर परेशान करता था। इसके चलते उसने हत्या करके शव को हाथ-पैर बांधकर गोमती में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

गोमती नदी में मिल रहे हैं शव
लखनऊ में आए दिन गोमती नदी व इंदिरा नहर में शव बरामद हो रहे हैं। इंदिरा नहर व मड़ियांव का घैला पुल ऐसे ही जगहों पर शव बरामद होते हैं। शव मिलने की घटनाएं मड़ियांव अथवा चिनहट क्षेत्र में ही अधिकतम होती है। मड़ियांव क्षेत्र में बीते कुछ दिनों में एक महिला का शव मिला था।
फाइलों में गुम हैं अज्ञात शवों की कहानियां
शहर की बड़ी कोतवालियों में सुमार मड़ियांव कोतवाली की फाइलों में अज्ञात शवों की कहानियां सिसक रही हैं। कई ऐसे मामले हैं, जिनमें शवों की शिनाख्त आज भी पहेली बनी हुई है। विगत वर्ष मड़ियांव के आईआईएम रोड पर दो महिलाओं के धड़ मिले थे, जिनकी शिनाख्त के लिए पुलिस ने पीएम रिपोर्ट से लेकर डीएनए रिपोर्ट तक होने के बाद भी उनकी शिनाख्त आजतक नहीं हुई और मामला ठंडे बस्ते में चला गया। पिछले साल जब महिला का शव गोमती में मिला तो पुलिस ने बीकेटी निवासी सुनीता के रूप में शिनाख्त का दावा किया जबकि आलाकमानों ने शिनाख्त की पुष्टि नहीं की और मामला एक बार फिर डीएनए रिपोर्ट पर छोड़ दिया।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications