Twisha Sharma Case: '7 लाख मैंने उसे दिए, अपने मन से खाई गर्भपात की दवा', पति समर्थ ने पुलिस को क्या बताया?
Twisha Sharma Case: भोपाल का चर्चित ट्विशा शर्मा केस अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है तो वहीं एक्टर-मॉडल का आरोपी पति समर्थ सिंह इस वक्त पुलिस रिमांड पर हैं, जहां पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक उसने अभी तक ज्यादातार सवालों के जवाब में वही उत्तर दिया है, जो कि उसकी मां और रिटायर्ड जज गिरेबाला सिंह ने मीडियो को बताया है।
समर्थ ने पुलिस को बताया कि 'ट्विशा से शादी के बाद शुरुआती रिश्ते सामान्य थे, लेकिन 17 अप्रैल को जब ट्विशा को खुद के गर्भवती होने का पता चला, उसके बाद उसका व्यवहार अचानक से बदल गया।'
नोएडा की रहने वाली और 'मिस पुणे' का खिताब जीत चुकीं ट्विशा शर्मा के बारे में समर्थ ने कहा कि 'वो उससे हमेशा कहती रहती थी कि वो ग्लैमर की दुनिया से है इसलिए वो घर में हाउस वाइफ बनकर नहीं रहेगी, इसी बात को लेकर पिछले दो महीने से दोनों में कहासुनी बढ़ती गई।'

समर्थ ने कहा कि 'अप्रैल में मुझे और उसको दोनों को बेंगलुरु जाना था लेकिन उसने ऐन वक्त पर मना कर दिया और अपने भाई के पास अजमेर जाने की बात कही। मैं अकेले बेंगलुरु चला गया लेकिन बाद में मुझे पता चला कि ट्विशा अजमेर में महज एक दिन रुकी और मुझे दिल्ली बिना बताए वहां से चली गई थी, मैंने इस पर आपत्ति जताई तो वो लड़ने लगी थी।'
'ट्विशा ने उसे बिना बताए गर्भपात की गोलियां खाईं'
पूछताछ के दौरान, उसने अपने इस दावे को दोहराया कि 'उसने ट्विशा को ₹7 लाख दिए थे।' वो बार-बार यही कह रहा है कि 'ट्विशा ने उसे बिना बताए गर्भपात की गोलियां खाईं थी, वो अपने होने वाले बच्चे को लेकर काफी परेशान थी, जबकि हमलोग तो आने वाले बच्चे का स्वागत करना चाहते थे।'

क्या हुआ था 12 मई की रात को?
12 मई की रात, ट्विशा की मौत के दिन, के घटनाक्रम के बारे में समर्थ ने पुलिस को बताया कि 'उस दिन सब कुछ सामान्य दिख रहा था। रात का खाना खाने के बाद हम दोनों कुछ देर सोसाइटी के पार्क में टहले और फिर घर लौटकर टेलीविजन देखने लगे, मैं कुछ देर बाद वह सोने चला गया, जबकि ट्विशा नीचे आकर अपने परिजनों से फोन पर बात करने लगी।'
'देर रात, उसकी मां गिरिबाला सिंह ने उसे जगाया और बताया कि ट्विशा की मां का फोन आया था क्योंकि वह फोन नहीं उठा रही थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर ट्विशा को घर में ढूंढना शुरू किया। ट्विशा छत पर फंदे से लटकी मिलीं।' समर्थ ने दावा किया कि 'उसने और उसकी मां ने मिलकर उसे फंदे से नीचे उतारा, सीपीआर दिया और तुरंत भोपाल एम्स लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'
एक सप्ताह से अधिक समय तक जबलपुर में छिपा था समर्थ सिंह
घटना के बाद फरार समर्थ ने पुलिस को बताया कि 'वह एक सप्ताह से अधिक समय तक जबलपुर में छिपा रहा। पकड़े जाने के डर से उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था, ताकि पुलिस लोकेशन ट्रेस न कर सके' लेकिन जबलपुर में उसे किसने पनाह दी, इस बारे में समर्थ ने मुंह नहीं खोला है।

ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप
गौरतलब है कि 33 वर्षीय मॉडल-अभिनेत्री ट्विशा शर्मा के परिवार ने ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जिसके कारण उनकी बेटी ने जान दे दी। भोपाल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2) (दहेज मृत्यु), 85 (क्रूरता), और 3(5) (साझा इरादा) के साथ दहेज निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
वहीं, ससुराल पक्ष का दावा है कि ट्विशा को ड्रग्स की लत थी। हाईकोर्ट के निर्देश पर ट्विशा का दिल्ली एम्स में दूसरी बार पोस्टमार्टम भी कराया गया है। सोमवार को CBI ने इस मामले में FIR दर्ज की और औपचारिक रूप से जांच अपने हाथ में ले ली है।














Click it and Unblock the Notifications