IPL 2026, RCB vs GT: क्वालीफायर-1 में बारिश हुई तो क्या होगा? क्या है रिजर्व डे के नियम! किसे मिलेगा फायदा

IPL 2026 Playoff Reserve Day Rules: आईपीएल (IPL 2026) के सबसे रोमांचक सफर यानी प्लेऑफ के मुकाबलों का आगाज मंगलवार से होने जा रहा है। धर्मशाला के खूबसूरत एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा। इसके अगले ही दिन यानी बुधवार को मुल्लानपुर (न्यू चंडीगढ़) में तीसरे और चौथे स्थान पर रही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच एलिमिनेटर मैच होगा।

मैच के लिए रखा है रिजर्व डे? (IPL 2026 Playoff Reserve Day Rules)

चूंकि धर्मशाला जैसे पहाड़ी शहरों में मौसम अक्सर अनिश्चित रहता है, इसलिए हर क्रिकेट फैंस के मन में यह सवाल है कि अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया, तो फाइनल की पहली टीम का फैसला कैसे होगा? क्या बीसीसीआई (BCCI) ने प्लेऑफ के लिए कोई रिजर्व डे रखा है? बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक आईपीएल 2026 के लीग चरण के 70 मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं था और बारिश होने की स्थिति में मैच को पूरा कराने के लिए अधिकतम 60 मिनट (1 घंटा) का अतिरिक्त समय दिया गया था। लेकिन प्लेऑफ के मुकाबलों के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है।

IPL 2026 Playoff 1

120 मिनट का अतिरिक्त समय

प्लेऑफ मैचों में बारिश की बाधा आने पर खेल को तय समय से 120 मिनट (2 घंटे) तक आगे बढ़ाया जा सकता है, ताकि मैच का नतीजा निकल सके। खेल को कम से कम 5-5 ओवर का कराने के लिए इस एक्स्ट्रा टाइम का इस्तेमाल होगा। इसका मतलब है कि अगर रात 11:50 बजे भी मैच शुरू होता है, तो 5-5 ओवर का मुकाबला कराया जा सकता है।

क्या है प्लेऑफ के लिए नियम?

आईपीएल 2026 के आधिकारिक नियमों (रूल नंबर 13.7.3) के अनुसार, खेल की शर्तों में फाइनल को छोड़कर अन्य प्लेऑफ मैचों (क्वालीफायर और एलिमिनेटर) के लिए सीधे तौर पर किसी रिजर्व डे का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। नियम कहते हैं कि रिजर्व डे दिया जा सकता है, लेकिन इसका अंतिम फैसला पूरी तरह बीसीसीआई की मैनेजमेंट कमेटी पर निर्भर करेगा।

हालांकि, 31 मई (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले आईपीएल 2026 के फाइनल मैच के लिए आधिकारिक तौर पर रिजर्व डे रखा गया है। इससे पहले साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच का फाइनल मैच भी बारिश के कारण रिजर्व डे पर ही पूरा हो सका था। अगर IPL 2026 का यह मुकाबला बारिश में धुल जाता है तो RCB को फायदा मिलेगा। RCB पॉइंट्स टेबल में 18 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है इस वजह से मैच रद्द होने की स्थिति में बैंगलोर बिना क्वालीफायर खेले फाइनल में पहुंच जाएगी।

प्लेऑफ और बारिश के नियम

मुकाबला 1: क्वालीफायर-1 (RCB vs GT), मंगलवार (धर्मशाला)।
मुकाबला 2: एलिमिनेटर (SRH vs RR), बुधवार (मुल्लानपुर)।
न्यूनतम खेल: टी-20 मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 5-5 ओवर खेलना अनिवार्य है।
फाइनल के लिए रिजर्व डे: 31 मई को होने वाले फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे का पुख्ता नियम तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+