बॉलीवुड में बैन हुए Ranveer Singh? क्या बर्बाद हो जाएगा एक्टर का फिल्मी करियर? ये है डॉन 3 विवाद की इनसाइड स्ट
Ranveer Singh Banned: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता ने उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई है। फिल्म की शानदार कमाई और दमदार परफॉर्मेंस के बाद रणवीर सिंह को इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में गिना जाने लगा है लेकिन इसी बीच एक्टर एक नए विवाद में घिर गए हैं।
फरहान अख्तर-रणवीर सिंह के विवाद में नया मोड़
दरअसल ये मामला बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन 3' से जुड़ा हुआ है। अब इसे लेकर इंडस्ट्री में बड़ा बवाल खड़ा हो गया है।

'डॉन 3' विवाद ने इंडस्ट्री में मचाया हंगामा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज यानी FWICE ने नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया है। इस फैसले के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है।
फरहान अख्तर ने दर्ज कराई शिकायत
-जानकारी के अनुसार फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने 11 अप्रैल 2026 को इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) में रणवीर सिंह के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रणवीर सिंह ने पहले 'डॉन 3' के लिए हामी भरी, फिल्म की तैयारियां भी शुरू हो गई थीं लेकिन बाद में अचानक ही उन्होंने खुद को प्रोजेक्ट से अलग कर लिया।
-मामले की गंभीरता को देखते हुए ये शिकायत आगे कार्रवाई के लिए FWICE को सौंप दी गई। इसके बाद फेडरेशन ने दोनों पक्षों की बात सुनने के लिए बैठक भी आयोजित की थी।
'डॉन 3' पर खर्च हुए करोड़ों, मेकर्स ने जताया भारी नुकसान
-FWICE की बैठक में फरहान अख्तर और फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने दावा किया कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर अब तक करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
-मेकर्स का कहना है कि बड़े बजट की फिल्मों में स्टारकास्ट के हिसाब से पूरा शेड्यूल तय किया जाता है और ऐसे में लीड एक्टर का अचानक फिल्म छोड़ देना प्रोड्यूसर्स के लिए भारी आर्थिक नुकसान साबित होता है।
-बताया जा रहा है कि फिल्म 'डॉन 3' की तैयारियां काफी आगे बढ़ चुकी थीं और रणवीर सिंह के बाहर होने से पूरी प्लानिंग प्रभावित हुई है।
रणवीर सिंह को भेजे गए तीन नोटिस
-फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की शिकायत के बाद FWICE ने एक्टर रणवीर सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए कई नोटिस भेजे। फेडरेशन की ओर से 22 अप्रैल, 30 अप्रैल और 13 मई को लगातार तीन रिमाइंडर जारी किए गए। हालांकि रणवीर सिंह की तरफ से कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया गया।
-रणवीर सिंह की चुप्पी पर FWICE ने नाराजगी जाहिर करते हुए उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव लागू कर दिया है। हालांकि फेडरेशन ने ये भी साफ किया है कि एक्टर के पास अब भी अपना पक्ष रखने का मौका मौजूद है।
क्या होता है नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव?
-FWICE ने अपने बयान में बैन शब्द का इस्तेमाल नहीं किया लेकिन इंडस्ट्री में इसे एक तरह के अनौपचारिक बैन के तौर पर देखा जा रहा है। नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव लागू होने के बाद फेडरेशन से जुड़े कलाकार, तकनीशियन और अन्य सदस्य संबंधित व्यक्ति के साथ काम करने से दूरी बना सकते हैं।
-ऐसे में अगर विवाद लंबा खिंचता है तो इसका असर रणवीर सिंह के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी पड़ सकता है। यहां तक कि भविष्य में उनका फिल्मी करियर भी प्रभावित हो सकता है।
रणवीर सिंह की टीम ने तोड़ी चुप्पी
-पूरा विवाद बढ़ने के बाद अब रणवीर सिंह की टीम की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। एक्टर की टीम का कहना है कि उन्होंने इस मामले पर जानबूझकर सार्वजनिक बयान देने से परहेज किया क्योंकि वह इस विवाद को आपसी सम्मान और बातचीत के जरिए सुलझाना चाहते हैं।
-हालांकि अभी तक रणवीर सिंह की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन इंडस्ट्री में इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार जारी है।
'डॉन 3' विवाद ने बढ़ाई बॉलीवुड की टेंशन
फिल्म 'डॉन 3' पहले से ही बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल रही है। ऐसे में रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच पैदा हुआ ये विवाद अब इंडस्ट्री के लिए बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों पक्ष बातचीत से मामला सुलझाते हैं या फिर ये विवाद और गहराता है।













Click it and Unblock the Notifications