22 मई को सिर्फ 9 सेकंड में धराशायी हो जाएंगे सुपरटेक के ट्विन टावर, 4 हजार किलो विस्फोटक का होगा इस्तेमाल

नोएडा सेक्टर 93A स्थित सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर्स को 22 मई को गिरा दिया जाएगा।

लखनऊ, 15 मार्च। नोएडा सेक्टर 93A स्थित सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर्स को 22 मई को गिरा दिया जाएगा। इन इमारतों के निर्माण में निर्माण नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए पिछले साल 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने इन टावरों को गिराने का आदेश दिया था। शीर्ष अदालत ने अपनी निगरानी में परियोजना की मंजूरी के लिए स्थानीय नोएडा प्राधिकरण को भी फटकार लगाई थी।

Supertech twin towers

आसपास के क्षेत्र को कराया जाएगा खाली
22 मई को दोपहर दो बजे से इन टावर्स को गिराने की प्रक्रिया शुरू होगी। विस्फोट से पहले इमारतों के आसपास रह रहे लगभग 15,00 परिवारों को लगभग 5 घंटों के लिए उनके घरों से बाहर निकाल दिया जाएगा। इसके अलावा इन टावरों के नजदीक नोएडा-ग्रेटर नोएटा एक्सप्रेसवे के एक हिस्से को भी लगभग एक घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। इसके अलावा घटना स्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को भी तैनात किया जाएगा। 40 मंजिला ट्विन टावर देश की सबसे ऊंची इमारतों में शुमार हैं।

यह भी पढ़ें: 5 राज्यों में हार के बाद बढ़ी कांग्रेस में कलह, कल फिर बैठक करेंगे जी-23 के नेता

6 घंटे पहले की जाएगी रेकी
टावरों को गिराने से ठीक 6 घंटे पहले उस स्थान की फाइनल रेकी की जाएगी। एडिफिस इंजीनियरिंग द्वारा इस रेकी को अंजाम दिया जाएगा।

4000 किलो विस्फोटक का होगा इस्तेमाल

इन टावरों को गिराने के लिए 4 हजार किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाएगा। विस्फोटक के इस्तेमाल से महज 9 सेकंड में ये टावर धराशायी हो जाएंगे। एडिफिक इंजीनियरिंग के एक सहयोगी उत्कर्ष मेहता ने बताया कि विस्फोटकों के इस्तेमाल को सुरक्षा उपायों के अनुकूल बनाने के लिए मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में एक परीक्षण विस्फोट की योजना बनाई गई है। 100 मीटर की दूरी से रिमोट दबाकर टावरों को ध्वस्त किया जाएगा। इसके बाद लगभग 10 मिनट तक 30 मीटर के क्षेत्र में धूल उड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+