2 साल से कुंभकर्ण की नींद सो रहे थे मोदी, चुनाव आया तो जागे हैं: मायावती
लखनऊ। सोमवार को गोरक्षकों पर दिए गए बयान को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। मायावती ने कहा कि दो साल से गोरक्षक मुस्लिमों और दलितों पर जुल्म कर रहे थे और पीएम मोदी कुंभकर्ण की तरह सो रहे थे। Exclusive: 15 लाख रूपए प्रति कैंडिडेट है मायावती का बर्थडे गिफ्ट

मायावती ने पीएम मोदी के इस बयान को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि मोदी कुंभकर्ण की नींद से इसलिए जागे हैं क्योंकि यूपी का चुनाव नजदीक आ गया है। मायावती ने स्वामी प्रसाद मौर्या पर निशाना साधा।
मौर्या के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर मायावती ने कहा कि मैं आया राम, गया राम पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती। आपको बताते चलें कि मौर्या ने मायावती पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए बसपा से इस्तीफा दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications