यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेगी BSP, मायावती ने किया ऐलान
लखनऊ, 28 जून: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि बीएसपी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेगी। मायावती ने कहा, ''बसपा ने इस समय प्रदेश में हो रहे ज़िला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को न लड़ने का निर्णय लिया है। पार्टी के लोगों को निर्देश है कि वे इस चुनाव में अपना समय और ताकत लगाने की बजाय पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने और सर्व समाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में लगाएं।''
Recommended Video

मायावती ने कहा- विधानसभा चुनाव की तैयारी करें कार्यकर्ता और नेता
मायावती ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बन सकेगी। उन्होंने आगे कहा कि जब यहां बसपा की सरकार बन जाएगी तो जिला पंचायत अध्यक्ष खुद ही बसपा में शामिल हो जाएंगे। मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि वह इस पंयायत चुनाव में अपना समय बर्बाद ना करते हुए पार्टी को मजबूत करने में लगाएं। इससे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा को फायदा होगा। मायावती ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने अगर पार्टी को मजबूत किया तो बीएसपी की अपने बलबूते सरकार बनने के भी चांस हैं।
भारतीय जनता पार्टी भी सपा की ही तरह है: मायावती
बसपा सु्प्रीमो ने कहा कि पार्टी के लोगों को हथकंडों से सतर्क रहना चाहिए। 1995 में हम सपा सरकार से अलग हुए थे, भारतीय जनता पार्टी भी सपा की ही तरह है। बसपा के खिलाफ तरह-तरह की अफवाह फैलाई जा रही है, जिससे सभी को दूर रहना चाहिए। इससे पहले मायावती ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अकेले दम पर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। रविवार सुबह मायावती ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। बसपा सुप्रीमो ने उन खबरों का खंडन भी कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि यूपी में बसपा और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के बीच गठबंधन हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications