मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव बनना चाहती हैं मिनी अंबेडकर

लखनऊ। पीएम मोदी की तारीफ कर चुकी सपा सुप्रीमो मुलासम सिंह यादव की छोटी बहू और यूपी की अगली सेलेब्रिटी भाभी अपर्णा यादव अब अपने बयान को लेकर चर्चा में रहने लगी हैं। अंबेडकर जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपर्णा यादव ने अपनी इच्छा जाहिर की और कहा कि वो मिनी अंबेडकर बनना चाहती हैं। अंबेडकर महासभा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अपर्णा यादव ने बाबा साहब के अस्थिकलश पर फूल चढ़ाए और कहा कि डॉ. अंबेडकर का इस धरती पर दोबारा जन्म होना चाहिए। Pics: यूपी की अगली सेलेब्रिटी भाभी हैं अपर्णा यादव

Aparna Yadav
अपर्णा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भीमराव अंबेडकर ने वंचित वर्ग के लिए बहुत काम किया और हाशिए पर आ चुके समाज के लिए बड़ा आंदोलन चलाया। भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के मौके पर अपर्णा यादव ने केक भी काटा। अपने ससुर और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की तारीफ करते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि मुलायम सिंह ने अंबेडकर महासभा की स्थापना की, विधानसभा मार्ग का नाम अंबेडकर मार्ग रखा साथ ही अंबेडकर के नाम पर विकास योजनाएं भी शुरू कीं।

अपर्णा यादव ने कहा कि मुलायम सिंह ने दलित के हित के लिए कई काम किए। अपर्णा ने कहा कि मैं भी दलित वर्ग के लिए बहुत काम करना चाहती हूं। आपको बताते चलें कि इससे पहले अपर्णा यादव ने पीएम मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि सपा सरकार को देश के पीएम मोदी से कुछ सबक लेना चाहिए। उल्लेखनीय है कि पेशे से सोशल वर्कर अपर्णा बहुत ही खुले विचारों वाली सुसंस्कृत महिला कही जाती हैं। अपर्णा स्पष्ट वक्ता के रूप में लोगों के बीच मशहूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+