Pics: यूपी की अगली सेलेब्रिटी भाभी हैं अपर्णा यादव

पेशे से सोशल वर्कर व मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव बहुत ही खुले विचारों वाली सुसंस्कृत महिला कही जाती हैं। स्पष्ट वक्ता के रूप में लोगों के बीच मशहूर अपर्णा 2017 के चुनाव मैदान में हैं।

बैंगलोर। एक बार फिर से सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव अपने एक बयान को लेकर बहुत ज्यादा सुर्खियों में हैं। अपर्णा ने लखनऊ के एक कार्यक्रम में जमकर पीएम मोदी के कसीदे पढ़े और उल्टा अपने ही जेठ अखिलेश यादव को पीएम मोदी से सबक लेने की नसीहत तक दे डाली।

पेशे से सोशल वर्कर अपर्णा बहुत ही खुले विचारों वाली सुसंस्कृत महिला कही जाती हैं। स्पष्ट वक्ता के रूप में लोगों के बीच मशहूर अपर्णा ने तो उत्तर प्रदेश की सपा सरकार को 'भोकाल सरकार' के तमगे से भी नवाज दिया। अपर्णा ने कहा कि सपा सरकार को देश के पीएम मोदी से कुछ सबक लेना चाहिए।

लोगों का भरोसा पीएम पर बहुत ज्यादा बढ़ा है तभी तो जब मोदी जी ने झाड़ू उठाई, तो पूरे देश में अभियान छिड़ गया, वो सभी के रोल मॉडल बन गये क्योंकि वो जो कहते हैं, वो उसे करते भी हैं लेकिन अफसोस सपा सरकार ऐसा नहीं कर रही है।

मुलायम सिंह की छोटी बहू ने फिर पढ़े मोदी के कसीदे, बताया रोल मॉडल

वैसे मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव क्लासिकल सिंगर हैं और एक बेहद ही मोहक छवि की मालकिन हैं। मां सरस्वती का वरदान तो उन्हें मिला ही है, वैसे उनकी गिनती खूबसूरत महिलाओं में की जाती हैं। उनकी और प्रतीक की शादी साल 2011 में हुई थी। यह एक प्रेमविवाह था। अपर्णा का पूरा नाम अपर्णा बिष्ट यादव है।यह देश के जाने-माने पत्रकार अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी हैं और प्रतीक की बचपन की साथी भी।

आपको बता दें कि प्रतीक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के पुत्र हैं और इस समय वो राजनीति से दूर लैंड का बिजनेस करते हैं। प्रतीक खुद बॉडी बिल्डिंग का शौक रखते हैं अपने पिता की तरह वो भी पहलवानी में कभी-कभी दमखम दिखाते हैं।

आईये अपर्णा यादव की तस्वीरों पर डालते हैं एक नजर..

प्रतीक-अपर्णा

प्रतीक-अपर्णा

अपने पति प्रतीक के साथ अपर्णा यादव, दोनों ने साल 2011 में शादी की थी।

यूरोप टूर की तस्वीरें

यूरोप टूर की तस्वीरें

अपर्णा की यह तस्वीर यूरोप टूर की है।

खूबसूरत अपर्णा यादव

खूबसूरत अपर्णा यादव

इस तस्वीर से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अपर्णा यादव काफी सुंदर हैं।

रोमांच का भी मजा लेती हैं अपर्णा

रोमांच का भी मजा लेती हैं अपर्णा

तस्वीर ने अपर्णा के शौक को बयां कर दिया है हमें कुछ कहने की जरूरत नहीं।

क्लासिकल सिंगर

क्लासिकल सिंगर

अपर्णा यादव एक क्लासिकल सिंगर हैं।

जानवरों से प्रेम

जानवरों से प्रेम

अपर्णा यादव को जानवरों से भी प्रेम है।

संगीत का शौक

संगीत का शौक

अपर्णा को संगीत का भी काफी शौक है।

अपर्णा-किरण बेदी

अपर्णा-किरण बेदी

अपर्णा एक समाजसुधारक हैं जो अक्सर इवेंट में दिखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+