यूपी विधानसभा चुनाव 2017: कांग्रेस-सपा का गठबंधन तय, शीला नहीं अखिलेश होंगे CM उम्मीदवार
दिल्ली की पूर्व सीएम ने कहा कि अगर गठबंधन होता है तो अखिलेश यादव सीएम का चेहरा होंगे और मैं अखिलेश के लिए सीएम की उम्मीदवारी छोड़ने के लिए तैयार हूं।
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर जोड़गांठ की राजनीति शुरु हो गई है। इस बीच कांग्रेस के यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यूपी चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन होगा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यह गठबंधन सत्ता के लिए होगा और 24-36 घंटे में इसपर अंतिम फैसला हो जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस से गठबंधन के सकारात्मक संदेश दिए थे। आपको बता दें कि गुलाब नबी आजाद ने इससे पहले आरएलडी के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच घंटों वार्ता चली। माना जा रहा है कि सपा-कांग्रेस और आरएलडी मिलकर यूपी में महागठबंधन बना सकते हैं। जानें कैसे चुनाव आयोग ने अखिलेश के हवाले कर दी समाजवादी पार्टी और साइकिल
सीएम उम्मीदवारी छोड़ने को तैयार शीला दीक्षित
वहीं सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर शीला दीक्षित ने सीएम उम्मीदवारी छोड़ने को तैयार हो गई हैं। दिल्ली की पूर्व सीएम ने कहा कि अगर गठबंधन होता है तो अखिलेश यादव सीएम का चेहरा होंगे और मैं अखिलेश के लिए सीएम की उम्मीदवारी छोड़ने के लिए तैयार हूं।
बसपा से निष्कासित अमरपाल शर्मा कांग्रेस में शामिल
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निष्कासित किए गए साहिबाबाद, गाजियाबाद से विधायक अमरपाल शर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि अमरपाल शर्मा पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता का आरोप लगा कर बसपा से निकाल दिया गया था। अमरपाल शर्मा के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दल के कामों में दिलचस्पी ना लेने और ज्यादातर समय अपने निजी कार्यो में व्यस्त रहने की शिकायत की थी।












Click it and Unblock the Notifications