बुलंदशहर में 18 लाख की नई करेंसी के साथ एक गिरफ्तार, मथुरा में मिला 15 लाख
यूपी में चुनाव का अगाज होने के साथ पुलिस और प्रशासन खासा सर्तक नजर आ रहा है। बुलंदशहर के अहमदगढ क्षेत्र में पुलिस ने वाहन तलाशी के दौरान एक कार से 18 लाख रूपए की नई करेंसी बरामद की है।
बुलंदशहर। यूपी में चुनाव का अगाज होने के साथ पुलिस और प्रशासन खासा सर्तक नजर आ रहा है। बुलंदशहर के अहमदगढ क्षेत्र में पुलिस ने वाहन तलाशी के दौरान एक कार से 18 लाख रूपए की नई करेंसी बरामद की है। कार चालक के पास से लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस भी मिले है। पुलिस की सूचना पर एसडीएम और आयकर विभाग के अफसरों ने आरोपी से पूछताछ की। अहमदगढ़ थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर पुलिस ने थाना गेट के बाहर वाहन चेकिंग अभियान चला रखा था। बुलन्दशहर की ओर से आ रही एक बोलेरो कार की चेकिंग के दौरान एक थैले से 2000,100, 50, 20 व 10 रुपये के नोटों के 18 लाख रुपये बरामद किए।

साथ ही इस मामले में राजेश उर्फ राजीव पुत्र अतर सिंह ग्राम अठेरिया पुनियां थाना अलापुर जनपद बदायूं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से एक लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की। पुलिस द्वारा मामले की सूचना आयकर विभाग को दी गई। सूचना पाकर पहुंची आयकर विभाग की टीम ने आरोपी युवक से नोटों का ब्यौरा मांगा। नोटबंदी: नए नोटों की छपाई पर पड़ सकता है असर, कर्मचारियों ने किया ओवरटाइम से इंकार
आरोपी युवक के अनुसार वह दूध कारोबारी है। वह एक बड़ी डेयरी से दूध का पेमेंट लेकर लौट रहा था। आयकर टीम को नोटों का संपूर्ण ब्यौरा न देने पर टीम ने 18 लाख की नगदी जब्त कर ली। साथ ही पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल भी कब्जे में ले ली। जिलाधिकारी अन्जेनय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त युवक द्वारा आयकर विभाग की टीम को संपूर्ण ब्यौरा न दिए जाने पर 18 लाख रूपये जब्त कर लिए गए हैं। साथ ही पिस्टल को भी कब्जे में लेकर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
मथुरा में 15 लाख के साथ एक गिरफ्तार
आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान चलाकर नोट पकड़ना शुरु कर दिया है। आज मथुरा मे एक्सप्रेस वे पुलिस की स्टेटिक सर्विलांस टीम और फ्लाईंग एस्क्वायड टीम ने वाहन चैकिंग कर रही थी, चैकिंग के दौरान मथुरा की ओर से MH02 AU 1411 नंबर की ये होण्डा सिटी आकर रुकी।

पुलिस ने गाड़ी की तलाशी तो कार की पीछे की सीट से नोटो की खेप बरामद हुई। नोटो के बंडलो को खोल कर देखा तो 2000 -2000 के 14 लाख रुपये, 100-100 के एक लाख रुपये और 50 हजार सिक्के मिले । पुलिस पूछताछ मे कार सवार दोनो युवको ने अपने नाम मथुरा निवासी मनोज कुमार और किरन सिंह शिन्दे बताया।












Click it and Unblock the Notifications