यूपी में खाद संकट पर मायावती ने योगी सरकार को घेरा, समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग

लखनऊ, 27 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश खासकर बुंदेलखंड में खाद का संकट बरकरार है। खाद नहीं मिलने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद अब बीएसपी चीफ मायावती ने यूपी की योगी सरकार को घेरा है। मायावती ने इस मामले में चिंता जाहिर करते हुए राज्य सरकार से इस समस्या का तुंरत समाधान करने की मांग भी की है। बता दें, बुंदेलखंड में इन दिनों खाद का संकट उत्पन्न हो गया है। ललितपुर में खाद की किल्लत मंगलवार को दो किसानों की मौत का सबब बन गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक किसान ने खाद के लिए लाइन में लगे-लगे दम तोड़ दिया तो दूसरे ने खाद न मिलने से परेशान होकर फांसी लगा दी।

bsp chief mayawati demands immediate resolution of Fertilizer crisis in UP

मायावती ने कहा- समस्या का सरकार तुरंत समाधान करे

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, ''पूरे यूपी में व खासकर बुंदेलखंड क्षेत्र में सरकार किसानों को समय से खाद्य उपलब्ध नहीं करा पा रही है। जिससे पूरे दिनभर लाईन में लगे कई किसानों की मृत्यु हो गई और काफी बीमार भी हो गए। इस अति दुःखद व चिन्तनीय गम्भीर समस्या का सरकार तुरंत समाधान करे। बीएसपी की यह मांग।''

एक दिन में दो किसानों की मौत

बता दें, ललितपुर में महेश कुमार मंगलवार को खाद लेने के लिए दो दिन से इलाइट स्थित एक केंद्र पर लाइन में लगे थे। बताया जा रहा है कि लाइन में लगे लगे भूख-प्यास से महेश की हालत बिगड़ गई। लाइन में लगे अन्य किसानों ने महेश को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, सोनी नाम के एक किसान खाद के लिए कई दिनों से परेशान थे। परिजनों के मुताबिक, सोमवार सुबह वह खाद लेने की बात कहकर घर से निकले थे। दोपहर में वह बिना खाद लिए घर लौटे। देर शाम उनका शव खेत में पेड़ से लटका मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+