अपने ट्रैक्टर चालक के साथ भाग गई युवती, भाई की मौत के बाद दिन मंदिर में रचाई शादी
कोटा, 25 मार्च। राजस्थान के कोटा में एक लड़की के घर से भागने और भाई की मौत वाले दिन प्रेम विवाह रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की को जोधपुर दस्तयाब करके बालिका गृह भेज भिजवाया है।

दरअसल, कोटा जिले के कैथून से नाबालिग बालिका अपने प्रेमी के साथ रात को भाग गई। लड़की का कहना है कि वह वापस अपने घर नहीं जाना चाहती। लड़की जिस युवक के साथ घर से भागी वह युवक ट्रैक्टर चालक था।
इस बीच दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। परिजनों का कहना है कि जिस दिन लड़की घर से भागी ठीक उसी दिन उसके भाई की मौत हो गई थी। पूरा परिवार बेटे की मौत के गम में था। उधर, बेटी अपने प्रेमी के साथ भागकर प्रेम विवाह कर लिया।
रात को जब लड़की घर से लापता हुई तो परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर उसकी तलाश की। वह नहीं मिली तो कैथून पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने जोधपुर से ढूंढ निकाला।












Click it and Unblock the Notifications