Kota News: कोचिंग छात्र का हॉस्टल से अपहरण, हर महीने 5000 रुपये फिरौती की मांग, परिजन दिल्ली से पहुंचे

Kota News: राजस्थान के कोटा में एक कोचिंग छात्र के अपहरण और हर महीने फिरौती की मांग का मामला सामने आया है। मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्र को हॉस्टल से जबरन उठाकर बदमाशों ने चाकू की नोक पर धमकाया और हर महीने 5,000 रुपये देने के लिए मजबूर किया। घटना के बाद डरा-सहमा छात्र दो दिन तक अपने कमरे में बंद रहा। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन दिल्ली से कोटा पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

कोटा के विज्ञान नगर क्षेत्र में हॉस्टल छात्र का अपहरण

21 जनवरी की शाम को, कोटा के विज्ञान नगर क्षेत्र में एक हॉस्टल से छात्र हेज़ल गंगवाल को काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार सात बदमाशों ने अगवा कर लिया। छात्र ने बताया कि हाईवे पर ले जाकर बदमाशों ने चाकू और तलवार दिखाकर धमकाया। उन्होंने कहा कि हर महीने 5,000 रुपये देने होंगे, वरना जान से मार देंगे। जब छात्र ने पैसे देने की बात मानी, तो उसे हॉस्टल के पास छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें- 'कोटा में आत्महत्या के लिए प्रेम संबंध जिम्मेदार', राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का विवादित बयान

Kota Coaching Student Kidnapped

डर से कमरे में बंद रहा छात्र

घटना से डरा-सहमा हेज़ल दो दिन तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। इस दौरान उसने अपने परिवार को भी कुछ नहीं बताया। हॉस्टल संचालक ने जब परिवार को सूचित किया कि छात्र कमरे से बाहर नहीं आ रहा है, तो घबराए परिजन तुरंत दिल्ली से कोटा पहुंचे।

परिजन ने पुलिस को सौंपी सीसीटीवी फुटेज

परिजनों ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज में काले रंग की स्कॉर्पियो में बदमाशों को छात्र को ले जाते देखा गया। फुटेज और छात्र द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर परिजनों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की।

कोटा कोचिंग स्टूडेंट भी शामिल

हेज़ल ने बताया कि अपहरणकर्ताओं में से दो लड़के उसके कोचिंग संस्थान में पहले पढ़ते थे। हालांकि, कुछ महीनों बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। छात्र ने पुलिस को उनके नाम भी बताए हैं।

माता-पिता की आपबीती

छात्र की मां किरण गंगवाल ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद से वे बेहद घबराई हुई थीं। उन्होंने बताया, "हम रास्ते भर पानी तक नहीं पी सके। हमारा बेटा छह महीने पहले ही मेडिकल की तैयारी के लिए कोटा आया था। उसे इस हालत में देखकर हम सदमे में हैं।"

कोटा पुलिस की कार्रवाई

परिजन ने विज्ञान नगर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरुआत में उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। बाद में थाने के बाहर हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। थानाधिकारी मुकेश मीणा ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। इस घटना ने कोटा में छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+