Gurbhej Singh Southall London: कौन थे गुरभेज सिंह? लंदन में देर रात कैसे हुई भारतीय मूल के युवक की हत्या

Indian Youth Stabbed to Death London: लंदन से भारतीय समुदाय को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। 26 साल के भारतीय मूल के युवक गुरभेज सिंह की साउथॉल इलाके में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला एक दुकान के बाहर देर रात हुआ, जहां गुरभेज को कई गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस और मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह तलाश रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि गुरभेज सिंह कौन थे, उन पर हमला क्यों हुआ और उस रात आखिर क्या हुआ था?

Gurbhej Singh Southall London

कौन थे गुरभेज सिंह?

गुरभेज सिंह 26 साल के भारतीय मूल के युवक थे, जो पश्चिमी लंदन के साउथॉल इलाके में रहते थे। साउथॉल को बड़ी संख्या में भारतीय और पंजाबी समुदाय की मौजूदगी के लिए जाना जाता है। पुलिस ने उनके निजी जीवन या पेशे के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। लेकिन उनकी मौत की खबर से स्थानीय भारतीय समुदाय में शोक और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहे हैं। परिवार और जानने वाले लोग इस घटना को बेहद दर्दनाक बता रहे हैं।

ये भी पढे़ं: Gagandeep Singh UK Case: कौन हैं भारतीय मूल के गगनदीप सिंह, लंदन की कोर्ट ने क्यों सुनाई 34 साल की सजा?

कैसे हुआ जानलेवा हमला?

पुलिस के मुताबिक बुधवार तड़के करीब 12:30 बजे नॉर्थ रोड और डॉर्मर्स वेल्स लेन के पास एक दुकान के बाहर झगड़े या हिंसक घटना की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गुरभेज सिंह गंभीर रूप से घायल मिले। उन पर चाकू से हमला किया गया था। पैरामेडिक्स ने मौके पर ही इलाज शुरू किया, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उनकी जान नहीं बच सकी। घटना में एक और शख्स घायल हुआ था, जिसे बाद में अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

हत्या के पीछे क्या वजह हो सकती है?

फिलहाल पुलिस ने हत्या के पीछे किसी निश्चित वजह की पुष्टि नहीं की है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हमला किसी व्यक्तिगत विवाद, गैंग राइवलरी या किसी अन्य कारण से जुड़ा था या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि अभी सभी एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि इस समय किसी भी संभावित मकसद पर अटकलें लगाना जल्दबाजी होगी क्योंकि जांच अभी शुरुआती चरण में है।

7 गिरफ्तारियां, लेकिन 6 लोग रिहा

घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हत्या के शक में हिरासत में लिया था। इनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच बताई गई। हालांकि पूछताछ और शुरुआती जांच के बाद छह लोगों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। एक व्यक्ति को बेल पर रिहा किया गया है और उससे आगे भी पूछताछ की जाएगी। इससे साफ है कि पुलिस अभी असली आरोपी या घटना की पूरी कहानी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें: Hindu Hate Crime UK: ब्रिटेन में हिंदू विरोधियों की अब खैर नहीं! 'एंटी हिंदू हेट सेंटर' तैयार, कैसे करेगा काम?

CCTV और गवाहों से मिलेगी हत्या की गुत्थी की कड़ी

मेट्रोपॉलिटन पुलिस की अधिकारी एलिसन फॉक्सवेल ने लोगों से आगे आकर मदद करने की अपील की है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज, मोबाइल वीडियो और चश्मदीद गवाहों के बयानों की जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि घटना से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी भी केस सुलझाने में अहम साबित हो सकती है। फिलहाल जांच टीम पीड़ित परिवार के संपर्क में है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गुरभेज सिंह को आखिर किसने और क्यों निशाना बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+