रौशन सर के भाई की मौत के तुरंत बाद बढ़ी खान सर की मुश्किलें! पुलिस का का तगड़ा एक्शन, अब कौन बचाएगा?

Khan Sir Controversy Notice on KGS: पटना में खाम सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के रौशन आनंद के बीच चल रहा विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है। रौशन आनंद जेल में बंद हैं इसी बीच नेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत हो गई है। इसी बीच कदमकुआं थाना पुलिस ने कोचिंग विवाद मामले में खान सर के खान ग्लोबल स्टडिज के आगे नोटिस चिपका दिया है। केस की जांच को आगे बढ़ा रही है और अब खान ग्लोबल स्टडीज के तीन स्टाफ को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।

पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज के तीनों स्टाफ को रविवार शाम से पहले थाने में हाजिर होने को कहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस को इस मामले से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी चाहिए, इसलिए इन लोगों से सीधे पूछताछ की जाएगी। इससे पहले भी कई बार उन्हें अलग-अलग तरीकों से थाने आने के लिए कहा गया था, लेकिन वे अब तक नहीं पहुंचे। इसी वजह से अब पुलिस ने उनके घर पर नोटिस भेजकर साफ निर्देश दिया है कि जांच में शामिल होना जरूरी है और सहयोग करना होगा।

Khan Sir Notice

तीन स्टाफ को घर पर नोटिस भेजा गया

पुलिस ने जिन लोगों को नोटिस भेजा है उनमें कन्हैया कुमार सिंह, अजित कुमार और अंकित कुमार पांडेय शामिल हैं। ये तीनों खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके घर के पते पर नोटिस भेजकर कहा है कि तय समय के अंदर कदमकुआं थाने में पहुंचकर पूछताछ में हिस्सा लें और जांच में पूरा सहयोग करें।

ये भी पढ़ें: Prince Yadav Death Reason: कैसे हुई रौशन आनंद के भाई की मौत? शुरूआती जांच में क्या वजह आई सामने?

जांच में यह बात सामने आई है कि पुलिस ने इन तीनों को पहले भी कई बार थाने बुलाया था। कभी फोन पर, कभी लिखित नोटिस के जरिए और कभी व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से उन्हें सूचना दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद वे थाने नहीं पहुंचे। पुलिस का कहना है कि अब तक सहयोग न मिलने के कारण मजबूरी में औपचारिक नोटिस जारी करना पड़ा है और यह अंतिम बार बुलावा माना जा रहा है।

FIR कैसे शुरू हुई, कैसे बढ़ा मामला

इस पूरे मामले की शुरुआत खान ग्लोबल स्टडीज के स्टाफ कन्हैया सिंह के आवेदन से हुई थी। उसी शिकायत के आधार पर कदमकुआं थाना में FIR दर्ज की गई थी। इस FIR में रौशन आनंद और प्रिंस यादव को आरोपी बनाया गया था। बाद में इसी केस से जुड़ा एक बड़ा मोड़ तब आया जब प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद मामला और गंभीर हो गया और पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया।

कोचिंग परिसर में भी चिपकाया गया नोटिस

पुलिस टीम ने खान ग्लोबल स्टडीज के कोचिंग सेंटर पर भी नोटिस चिपकाया है ताकि संस्थान से जुड़े लोग पूरी जानकारी दें। पुलिस का कहना है कि इस केस में हर व्यक्ति का बयान जरूरी है ताकि जांच में कोई भी अहम बात छूट न जाए। इसी वजह से सभी संबंधित लोगों को सामने लाने की कोशिश की जा रही है।

किन लोगों को बुलाया गया है थाने

पुलिस ने जिन तीन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है उनमें मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के अमैया गांव निवासी रंजीत बिंद के बेटे अजित कुमार, पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के पांती गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के बेटे कन्हैया कुमार सिंह और सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के सोहईगाज गांव निवासी विजय शंकर पांडेय के बेटे अंकित कुमार पांडेय शामिल हैं। इन सभी को तय समय पर थाने पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

समय पर नहीं आने पर होगी कार्रवाई

कदमकुआं थाना कांड संख्या 410/26 के तहत पुलिस ने साफ कहा है कि इन तीनों की उपस्थिति जांच के लिए जरूरी है। नोटिस में यह भी लिखा गया है कि अगर वे बिना किसी सही कारण के थाने नहीं पहुंचते हैं तो उनके खिलाफ कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस का कहना है कि पहले भी कई बार सूचना देने के बाद भी सहयोग नहीं मिला, इसलिए अब सख्ती जरूरी हो गई है।

प्रिंस यादव की मौत के बाद मामला और संवेदनशील

प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पहले यह केस सिर्फ कोचिंग विवाद और FIR तक सीमित था, लेकिन अब मौत की घटना के बाद पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी लोगों से पूछताछ के बाद ही साफ होगा कि असल में पूरा मामला कैसे आगे बढ़ा और किन लोगों की क्या भूमिका रही।

ये भी पढ़ें: रौशन आनंद के भाई को खान सर की वजह से छोड़ना पड़ा था देश! मृतक प्रिंस यादव पर FIR में लगाए गए थे क्या आरोप?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+