Nitish Kumar Reddy: प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच आया मां का फोन, नीतीश रेड्डी ने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया

Nitish Kumar Reddy Video Viral: भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच के बाद नीतीश कुमार रेड्डी चर्चा में आ गए हैं। नीतीश कुमार रेड्डी ने मैच के बाद कुछ ऐसा किया जिसने सोशल मीडिया पर करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल खुश कर दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी जब मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, तभी बीच में उनकी मां का फोन आ गया। नीतीश ने बिना किसी झिझक के पत्रकारों से माफी मांगी, फोन उठाया और अपनी मातृभाषा में कहा कि अम्मा, 5 मिनट में बैक कॉल करता हूं।

लाइव माइक के पास बजा नीतीश का फोन (Nitish Kumar Reddy Video Viral)

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में मैच खत्म होने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उसी दौरान ब्रॉडकास्ट माइक के पास रखा उनका मोबाइल फोन बजने लगा। स्क्रीन पर मां का नाम देखकर 23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने प्रोटोकॉल के बजाय अपनी प्राथमिकता चुनी। नीतीश ने बेहद विनम्रता से सामने बैठे पत्रकारों से कहा कि सॉरी, मुझे यह फोन उठाना होगा।

Nitish Kumar Reddy 1

तेलुगु में मां को दिया जवाब

फोन रिसीव करते ही उन्होंने अपनी मातृभाषा तेलुगु में कहा कि अम्मा नेनु मल्ली चेस्थानु, फाइव मिनट्स (मां, मैं पांच मिनट में आपको वापस फोन करता हूं)। इसके तुरंत बाद फोन रखकर वे दोबारा मीडिया से रूबरू हो गए। बीसीसीआई ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बेहद खूबसूरत कैप्शन लिखा कि मैच के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस इंतजार कर सकती है, लेकिन मां का फोन बिल्कुल नहीं। सोशल मीडिया पर फैंस इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिख रहे हैं कि हर खिलाड़ी की जिंदगी की असली कप्तान मां ही होती है।

नीतीश ने गुरबाज और नबी को किया आउट

प्रेस कॉन्फ्रेंस के इस खूबसूरत पल से पहले नीतीश कुमार रेड्डी ने मैदान पर भी भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त दी। इस युवा ऑलराउंडर ने अपनी नपी-तुली गेंदबाजी से अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को बांधकर रखा। उन्होंने 31 रन देकर 2 अहम विकेट चटकाए। नीतीश ने अफगानिस्तान के आक्रामक शतकवीर रहमानुल्लाह गुरबाज और अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का कीमती विकेट लेकर मेहमान टीम को 194 रनों पर रोकने में बड़ी भूमिका निभाई।

कप्तान शुभमन गिल की नाबाद पारी से मिली जीत

195 रनों के संशोधित लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने मोर्चे से अगुवाई की। गिल ने महज 66 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 84 रनों की नाबाद और कप्तानी पारी खेली। भारत ने 13 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+