PM Modi France Visit: भारत-फ्रांस दोस्ती की नई तस्वीर! नीस में मैक्रों ने गले लगाकर किया मोदी का स्वागत

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने फ्रांस दौरे के दौरान रविवार, 14 जून को फ्रांस के शहर नीस (Nice) पहुंचे, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाकर स्वागत किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

यह मुलाकात भारत और फ्रांस के बीच मजबूत होते रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी संबंधों का एक और महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है।

pm-modi-france-visit-meets-emmanuel-macron

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देश रक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।

'Bharat Innovates' कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जल्द ही 'Bharat Innovates' कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम भारत और फ्रांस के बीच नवाचार और स्टार्टअप सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इस विशेष आयोजन में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के प्रमुख स्टार्टअप्स, इनोवेशन कंपनियां, उद्यमी और वेंचर कैपिटल फंड्स हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देना, निवेश के नए अवसर पैदा करना और तकनीकी सहयोग को मजबूत करना है।

India France Special Global Strategic Partnership: भारत-फ्रांस स्टार्टअप साझेदारी का महाकुंभ

'भारत इनोवेट्स 2026' कोई आम आयोजन नहीं है, बल्कि यह डीप-टेक और नवाचार (Innovation) के क्षेत्र में दुनिया का एक बड़ा मंच बनने जा रहा है।

120 भारतीय स्टार्टअप्स: भारत से 3,000 से अधिक आवेदकों में से कड़े चयन के बाद 120 शीर्ष डीप-टेक स्टार्टअप्स को इस मंच पर अपनी तकनीक दिखाने के लिए चुना गया है। इन स्टार्टअप्स के पास सामूहिक रूप से 1,500 से अधिक पेटेंट हैं।

500 से अधिक वैश्विक निवेशक: भारत, फ्रांस और दुनिया भर से 500 से अधिक निवेशक, वेंचर कैपिटल फंड्स, प्रमुख कॉर्पोरेट घराने और वैश्विक सीईओ इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।

13 रणनीतिक क्षेत्रों पर नजर: इस सम्मेलन में भविष्य की तकनीकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से सेमीकंडक्टर, एडवांस्ड कंप्यूटिंग, स्पेस टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बायोटेक्नोलॉजी, ग्रीन एनर्जी और एडवांस्ड हेल्थकेयर शामिल हैं।

Fact Check: PM मोदी और दिल्ली CM रेखा गुप्ता की यह तस्वीर असली है? वायरल फोटो की पड़ताल में सामने आई सच्चाई
Fact Check: PM मोदी और दिल्ली CM रेखा गुप्ता की यह तस्वीर असली है? वायरल फोटो की पड़ताल में सामने आई सच्चाई

प्रमुख भारतीय शिक्षण संस्थान: भारत के 15 से अधिक शीर्ष उच्च शिक्षण संस्थान (जैसे IITs और अन्य प्रमुख अनुसंधान संगठन) भी वैश्विक सहयोग के लिए इस मंच पर मौजूद हैं।

मोदी-मैक्रों की मजबूत व्यक्तिगत केमिस्ट्री,दोनों देशों को मिलेगा नया बल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच पिछले कुछ सालों में मजबूत व्यक्तिगत और कूटनीतिक संबंध देखने को मिले हैं। दोनों नेता कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक-दूसरे के साथ सहयोग बढ़ाने की वकालत करते रहे हैं।

विश्लेषकों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की यह मुलाकात केवल औपचारिक कूटनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह दोनों देशों के बीच आर्थिक, तकनीकी और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

'Bharat Innovates' कार्यक्रम के जरिए भारत और फ्रांस नवाचार आधारित विकास, स्टार्टअप सहयोग और निवेश के नए अध्याय की शुरुआत करने की तैयारी में हैं। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें इस कार्यक्रम और दोनों नेताओं की बातचीत के नतीजों पर टिकी हुई हैं।

Modi Trump Meet: 3 भारतीयों की मौत के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे मोदी-ट्रंप, हॉर्मुज कांड पर होगी आर-पार!
Modi Trump Meet: 3 भारतीयों की मौत के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे मोदी-ट्रंप, हॉर्मुज कांड पर होगी आर-पार!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+