कोटा : कुल्हाड़ी से पत्नी का गला काटकर पुलिस थाने पहुंचा सनकी पति बोला-'मैंने हत्या कर दी'
कोटा, 1 जून। राजस्थान कोटा के रामपुरा पुलिस थाना इलाके में एक सनकी पति ने पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हैवानियत की हद तो देखिए पत्नी की हत्या के बाद उसके शव को घसीटता रहा और फिर खुद ही पुलिस थाने पहुंच गया। जिसने यह मंजर देखा उसकी रुह कांप उठी। आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कोटा के एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया।
Recommended Video

रेप के आरोप में सात साल की जेल
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो सामने आया कि आरोपी पति सनकी है। संभवतया गृह क्लेश से तंग आकर उसने पत्नी पर हमला किया होगा, जिससे उसकी जान चली गई। आरोपी पति दुष्कर्म के मामले में 7 साल जेल की सजा काट चुका है।
कोटा की हरिजन बस्ती का मामला
पुलिस के अनुसार घटना कोटा के रामपुरा इलाके के हरिजन बस्ती की है। पत्नी सीमा (35) अपने पति पिंटू उर्फ सुनील वाल्मीकि व बच्चे के साथ एक कमरे में रखती थी। देर शाम आपसी कहासुनी के बाद सुनील ने अपनी पत्नी सीमा की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

चोटी पकड़कर घसीटा शव
फिर उसकी चोटी पकड़कर 100 मीटर दूर गली में घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद सुनील कुल्हाड़ी लेकर पुलिस थाने ही पहुंच गया और कहने लगा कि 'मैंने पत्नी को मार दिया। जल्दी चलो। उसे हॉस्पिटल पहुंचाओ। वो मर जाएगी'
आरोपी के दो बच्चे
सीआई हंसराज मीना ने बताया कि सुनील के दो बच्चे हैं। वो पत्नी को वारदात वाले दिन ही भीमगंजमंडी पीहर से लेकर आया था। शाम 7 बजे उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। फिलहाल हत्या के पुख्ता कारणों का पता नहीं चला है। मामले की जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications