दो किलो चावल का लालच देकर महिला को घर बुलाया और अश्लील वीडियो दिखाकर युवक ने किया रेप का प्रयास

सिलीगुड़ी। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगा है। ऐसे में लोगों को खाने-पीने की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है, जिसका फायदा अपराधी प्रवृत्ति के लोग उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जिले के एनजेपी थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां एक मार्बल कॉन्ट्रेक्टर ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को 2 किलो चावल देने के लिए बुलाया और उसका रेप करने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक एनजेपी थाना पुलिस फुलवारी इलाके की रहने वाली एक महिला को पड़ोसी मुजबीर रहमान ने 2 किलो चावल का प्रलोभन देकर घर बुलाया।

महिला का बना रखा था आपत्तिजनक वीडियो

महिला का बना रखा था आपत्तिजनक वीडियो

महिला के घर आने के बाद आरोपि मुजबीर रहमान ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। लेकिन महिला किसी तरीके से भाग कर अपने घर पहुंची। इसके बाद उसने अपने पति को घटना के बारे में बताया। पीड़ित महिला का पति मुजबीर रहमान के यहां पर मार्बल मिस्त्री के रूप में काम करता है। कुछ समय पहले मुजबीर रहमान ने इसी महिला का एक आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया था।

चावल का लालच देकर महिला को घर बुलाया

चावल का लालच देकर महिला को घर बुलाया

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि बीते सोमवार को जब वह मुजबीर रहमान के घर 2 किलो चावल लेने के लिए गई। तब मुजबीर रहमान ने उसे उसका आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और जबरन घर के अंदर ले जा कर दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान महिला खुद को बचा कर भागने लगी तो उसने महिला को किसी से भी इस घटना की चर्चा करने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड देने की धमकी भी दी और साथ में महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला ने थाने में की शिकायत

महिला ने थाने में की शिकायत

पीड़िता ने मुजबीर रहमान पर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन के एनजेपी थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी मुजबीर रहमान फरार हो गया। वहीं, पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन अब तक उसकी कोई खबर नहीं है। पीड़िता ने उसके साथ हुए इस घटना में पुलिस प्रशासन से इंसाफ देने की भी मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+