आसनसोल: बाबुल सुप्रियो के काफिले पर हमला, दो दलों के लोगों ने लगाए गो बैक के नारे

West bengal News, कोलकाता/आसनसोल। केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के काफिले पर एक बार फिर हमला हुआ है। पश्चिम बंगाल के दूसरे सबसे बड़े शहर आसनसोल के सलानपुर इलाके में दो दलों के कार्यकर्ताओं ने उन्हें निशाना बनाया। यह हमला शुक्रवार शाम ऐसे समय में हुआ, जब बाबुल अपने समर्थकों के साथ बाइक रैली करते हुए सलानपुर जा रहे थे।

West bengal: Ones again Attack on Babul Supriyos convoy in asansol

रास्ते में सीपीआईएम और कांग्रेस ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और बाबुल गो-बैक के नारे लगाए। बता दें कि इन दोनों गुटों के कार्यकर्ता और नेता 8 और 9 जनवरी के प्रस्तावित भारत बंद को लेकर देंदुआ मोड़ इलाके में सभा कर रहे हैं। इसी बीच जैसे ही बाबुल का काफिला यहां से निकला तो बाबुल के खिलाफ प्रदर्शन होने लगा। गो बैक के नारे लगने शुरू हो गए। इससे बाबुल का काफिला बीच राह ही रूक गया। बाद में बाबुल अपनी गाड़ी से नीचे उतरकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने का प्रयास करने लगे। देखते ही देखते बाबुल समर्थकों से हाथापाई शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची सलानपुर पुलिस ने बाबुल का बीच-बचाव कराया। जिसके बाद पुलिस ने बाबुल के काफिले को वहां से रवाना किया। इस घटना की वजह से पूरे इलाके में काफी देर तक मजमा लगा रहा।

West bengal: Ones again Attack on Babul Supriyos convoy in asansol

2016 में भी आसनसोल में हुआ था हमला
इससे पहले 19 अक्टूबर 2016 के दिन भी आसनसोल में बाबुल के काफिले पर हमला हुआ था। ​तब आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगा था। इसमें बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक के समर्थकों की भूमिका बताई गई थी। हमला ईंट से किया गया था। वह भी ऐसे समय जब बाबुल कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करने के थाना जा रहे थे। पथराव से उनकी कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। काले झंडे भी दिखाए गए थे। हमले में उन्हें चोट भी लगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+