ममता ने शाह पर किया जुबानी हमला, कहा- हमें उनकी चुनौती स्वीकार
ममता ने शाह के दावों को गलत बताते हुए कहा कि बंगाल विकास के मामले में बाकी देश से आगे है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने कहा है कि वो भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की दी हुई चुनौती को कबूल कर रही हैं। ममता ने कहा कि हम चुनौती कबूल करते हैं, दिल्ली पर कब्जा कर के दिखाएंगे।

गौरतलब है कि शाह बीते दिनों पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल को गरीब राज्य बताते हए कहा था कि अगर यहां भाजपा की सरकार बनती है तो इसे भी गुजरात और महाराष्ट्र की तरह खुशहाल बना देंहे
वहीं राज्य के बीरपाड़ा में एक रैली करते हुए कहा था कि भाजपा, टीएमसी से डरती है। जिसके चलते वो भड़काने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हम झुकेंगे नहीं। जो मुझे चुनौती दे रहे हैं, मैं उनकी चुनौती स्वीकार कर रही हूं। हम दिल्ली पर कब्जा करेंगे।
दिल्ली से आकर फैलाते हैं झूठ
ममता ने शाह के भवानीपुर स्लम में हुए दौरे की बात करते हुए कहा कि वो दिल्ली से आकर यहां झूठ फैलाते हैं। वो बंगाल जीतने की जल्दी कर रहें। इस दौरान ममता ने आरोप लगाया कि सीबीआई के माध्यम से तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को डराया जा रहा ह। ममता ने कहा इनसे गुजरात तो संभल नहीं रहा है, बंगाल पर नजरे जमा रहे हैं।
ममता ने शाह के दावे को खारिज करते हुए कहा विकास ही बंगाल की पहचना है। हमारी सरकार ने जो किया है कि उसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। ममता ने कहा कि भारत की औद्योगिक विकास दर 7 फीसदी है लेकिन बंगाल की 10 फीसदी है। ममता ने कहा कि देश में सर्विस सेक्टर की विकास दर 9 फीसदी है जबकि बंगाल में यह दर 13.99 फीसदी है।
दलित के घर शाह के खाने पर ममता ने कहा कि दलित के घर लंच और पांच सितारा होटल में डिनर। हम इस दिखावे में यकीन नहीं रखते।












Click it and Unblock the Notifications