पश्चिम बंगाल: उत्तरी कोलकाता के महाजति सदन सभागार के पास फेंका गया बम, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। इसी बीच उत्तरी कोलकाता के महाजति सदन सभागार में बम फेंके जाने की खबर सामने आई है।

कोलकाता, 29 अप्रैल। पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। इसी बीच उत्तरी कोलकाता के महाजति सदन सभागार में बम फेंके जाने की खबर सामने आई है।

Kolkata

चुनाव आयोग ने इस घटना का विवरण मांगा है। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोरोना महामारी के बीच पश्चिम बंगाल में आठवें चरण के तहत विधानसभा की 35 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें: रेमडेसिविर इंजेक्शन और फैबिफ्लू टेबलेट की कालाबाजारी करने वाले चार गिरफ्तार, चारों निकले कोरोना पॉजिटिव

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर चुनाव आोयग ने कहा कि मतदान के दौरान कोरोना को लेकर सभी ऐहतियात बरते गये हैं। बुधवार को राज्य में कोरोना के एक दिन में अबतक के सर्वाधिक मामले (17,207) दर्ज किए गए, जबकि इस दौरान 77 लोगों की मौत हो गई। लगभग 84.77 लाख वोटर अंतिम चरण में 283 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

सुरक्षित माहौल में चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर 641 केंद्रीय बलों की कंपनियों को तैनात किया गया है। मुर्शिदाबाद और बीरभूम के 11 विधानसभा क्षेत्रों में 11,860 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। राज्य में भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है। मुकाबला इतना कड़ा है कि चुनावी पंडित भी इस बार भविष्यवाणी करने से बच रहे हैं। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+