बंगाल चुनाव: कोरोना को लेकर ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, कोलकाता में अब नहीं करेंगी चुनावी रैलियां

बंगाल चुनाव: कोरोना को लेकर ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, कोलकाता में अब नहीं करेंगी चुनावी रैलियां

कोलकाता, 19 अप्रैल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कहा है कि आने वाले चुनावों के लिए अब वह कोलकाता में रैली नहीं करेंगी। वहीं बाकी अन्य जिलों में रैली के समय को भी घटाने का फैसला किया है, जो अब सिर्फ 30 मिनट का होगा। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच विधानसभा चुनाव के अभी तीन चरण बाकी हैं। बंगाल में अभी छठे चरण के लिए 22 अप्रैल, सातवें चरण के लिए 26 अप्रैल और आठवें चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। सीएम ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि इन तीन चरणों के चुनाव के लिए वह अब कोलकाता में चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। ममता बनर्जी 26 अप्रैल को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कोलकाता में सिर्फ एक 'प्रतीकात्मक' बैठक आयोजित करेंगी। इस बात की जानकारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर दी है।

Recommended Video

    Bengal Election 2021: Mamata Banerjee का बड़ा फैसला, अब नहीं करेंगी चुनावी रैलियां | वनइंडिया हिंदी
    Mamata Banerjee

    टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट में लिखा, "ममता बनर्जी अब कोलकाता में चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। 26 अप्रैल को शहर में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केवल एक 'प्रतीकात्मक' बैठक आयोजित करेंगी। उन्होंने सभी जिलों में अपनी सभी चुनावी रैलियों का समय घटा दिया है और अब यह सिर्फ 30 साल तक ही सीमित है होगा।''

    राहुल गांधी ने भी चुनाव प्रचार से किया मना

    ममता बनर्जी से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में अपनी सभी आगामी सार्वजनिक रैलियों को स्थगित करने की घोषणा की है और अन्य राजनीतिक नेताओं को भी ऐसा करने की सलाह दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था, , "कोरोना वायरस की स्थिति के मद्देनजर, मैं पश्चिम बंगाल में अपनी सभी सार्वजनिक रैलियों को निलंबित कर रहा हूं। मैं सभी राजनीतिक नेताओं को सलाह दूंगा कि वे मौजूदा परिस्थितियों में बड़ी सार्वजनिक रैलियों के होने वाले नतीजों के बारे में गहराई से विचार करें।" राहुल गांधी ने बंगाल में अभी सिर्फ दो ही रैलियां की हैं। 14 अप्रैल को राहुल गांधी ने को उत्तर दिनाजपुर और दार्जिलिंग में रैलियां की थी।

    ममता बनर्जी ने एक ही चरण में चुनाव कराने की मांग की थी

    वहीं पिछले हफ्ते ममता बनर्जी ने कहा था कि वो चाहती हैं कि बचे हुए तीन चरण के चुनाव एक ही फेज में एक साथ कराए जाएं। लेकिन चुनाव आयोग ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। पिछले हफ्ते इसके लिए टीएमसी ने चुनाव आयोग से अनुरोध भी किया था। टीएमसी ने चुनाव आयोग से कहा, कोरोना की स्थिति को देखते हुए विधानसभा चुनावों के शेष चरणों को एक ही चरण में चुनाव करा दिए जाएं। इसके बाद, पश्चिम बंगाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चल रहे विधानसभा चुनावों के दौरान कोरोना मानदंडों का पालन करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+