उबर कैब ड्राइवर ने कहा, चुप बैठो वरना मैं तुम्हारा रेप कर दूंगा और फिर...

नयी दिल्ली। वेब आधारित कैब सर्विस ऊबर के ड्राइवर पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कोलकाता की एक महिला ने ऊबर कैब ड्राइवर पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला के आरोप के मुताबिक कैब ड्राइवर ने उसके साथ रेप करने और मारने की कोशिश की थी।

uber

महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसने और उसके दोस्त ने जीडी ब्लॉक से 4 जुलाई को सुबह टैक्सी बुक की थी। उसका दोस्त रास्ते में किसी काम से उतर गया। दोस्त के उतरते ही कैब ड्राइवर ने गाड़ी अनजान रास्ते की ओर मोड़ दी। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो कैब ड्राइवर ने उसे धमकी दी कि चुप हो जाओ वर्ना मैं तुम्हारा रेप कर दूंगा।

कैब ड्राइवर की ये धमकी सुनकर लड़की इतनी डर गई कि वो चलती गाड़ी से ही कूद गई। लड़की के मुताबिक उसके कूदते ही कैब ड्राइवर ने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की थी। लड़की के शिकायत के बाद कैब ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं ऊबर कोलकाता के जनरल मैनेजर अश्विन दास ने कहा है कि अगर ड्राइवर दोषी पाया जाएगा तो वे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+