महिला सवारी के सामने उबर ड्राइवर ने किया फिर से 'गंदा काम'

नयी दिल्ली। उबर कैब ड्राइवर द्वारा महिला अपराध से जुड़ा एक और मामला सामने आ गया है। कोलकाता में उबर कैब ड्राइवर ने महिला सवारी के सामने फिर से गंदी हरकत की है। तीन हफ्ते पहले इसी तरह का मामला दिल्ली से आया था जहां महिला सवारी के सामने कैब ड्राइवर द्वारा हस्त-मैथुन करने का आरोप लगा था। अब उसी तरह का मामला कोलकाता से आया है।

uber cab

कोलकाता में महिला यात्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 8 जुलाई की शाम को जब वह ऊबर कैब से सफर कर रही थी, तब कैब ड्राइवर ने उसके सामने हस्त-मैथुन किया। आपको बता दें कि उबर कैब ड्राइवर गंदी हरकत करने का ये कोलकाता का पहला मामला है।

महिला के मुताबिक उस शाम बारिश होने की वजह से उसने उबर कैब बुक की थी। कैब में बैठने के बाद ड्राइवर पीछे देखने वाले शीशे में लगातार उसे घूरे रहा था। थोड़ी देर बाद वो हस्त-मैथुन करने लगा। महिला डर गई और चुप रही कि कहीं ड्राइवर उसके साथ कुछ गलत न करें। बाद में उसने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

महिला की शिकायत पर कोलकाता पुलिस ने आरोपी ड्राइवर पिंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन थोड़ी ही देर में उसे जमानत भी मिल गई।हलांकि उबर ने उसे नौकरी से निकाल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+