पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2021: रुझानों में टीएमसी को बड़ी बढ़त, भाजपा कर रही संघर्ष

पश्चिम बंगाल से आए शुरुआती रुझानों में में ममता बनर्जी की पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और ममता बनर्जी राज्य में तीसरी बार सत्ता में वापसी करती दिख रही हैं।

कोलकाता, 2 मई। हाल ही में पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों की आज मतगणना जारी है। इस राज्यों में पश्चिम बंगाल, केरल, असम, पुडुचेरी और तमिलनाडु शामिल हैं। चुनावों के दौरान इन पांच राज्यों में से सबसे अधिक चर्चा में रहे बंगाल की बात करें तो शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी की पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और ममता बनर्जी राज्य में तीसरी बार सत्ता में वापसी करती दिख रही हैं। टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में अब तक 214 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

west bengal election result

Recommended Video

    West Bengal Election Result 2021 : TMC 200 पार, Mamata Banerjee आगे, जश्न शुरू | वनइंडिया हिंदी

    वहीं, इन चुनावों के दौरान टीएमसी की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी रही भाजपा नीचे खिसककर 77 पर आ चुकी है। टीएमसी ने इस बार बंगाल में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इससे पहले पार्टी ने कभी भी इतनी सीटें नहीं जीती थीं। वहीं भाजपा के लिए पश्चिम बंगाल में थोड़ी सी खुशी नंदीग्राम सीट से आई। नंदीग्राम सीट से भाजपा के उम्मीदवार रहे सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी पर 1957 वोटों से जीत दर्ज की है। इस बड़ी जीत के साथ पश्चिम बंगाल में जश्न का माहौल है। ममता बनर्जी को जमकर बधाई संदेश मिल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Puducherry Chunav Results 2021 :पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन के वोट शेयर में बड़ा इजाफा, कांग्रेस को भारी नुकसान

    कई जगहों से जश्न की तस्वीरें सामने आ रही हैं। टीएमसी के समर्थक कालीघाट पर जश्न मनाते दिखे। इसके अलावा आसनसोल में भी टीएमसी के समर्थकों के बीच जश्न का माहौल देखा गया। हालांकि कोरोना महामारी को देखते हुए चुनाव आयोग ने जीत को लेकर किसी भी प्रकार के जश्न मनाने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+