Puducherry Chunav Results 2021 :पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन के वोट शेयर में बड़ा इजाफा, कांग्रेस को भारी नुकसान
पुडुचेरी 2 मई: पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। यहां कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन और बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन के बीच मुकाबला है। प्रदेश में फिलहाल बीजेपी गठबंधन ने बढ़त बना रखी है। पुडुचेरी में बीजेपी और एआईएनआरसी आठ सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 3 सीटें जीत चुकी है। अगर कांग्रेस की बात करें तो चार सीटों पर आगे चल रही है वहीं एक सीट पर जीत चुकी है।
Recommended Video

अगर वोट शेयर की बात करें तो इस बार एआईएनआरसी का वोट शेयर 27.38 फीसदी रहा है। हालांकि अभी मतगणना जारी है, शाम तक उसके वोट शेयर में बढ़ते देखने को मिल सकती है। अगर एआईएनआरसी के 2016 के वोट शेयर बात करे तो तब उनका 28.12 फीसदी रहा था। वहीं अगर कांग्रेस के वोट शेयर को देखा जाए तो उनका इस बार वोट शेयर 22.4 फीसदी रहा है। जो कि 2016 में 30.6 फीसदी था।
वहीं अन्य पार्टियों के वोट शेयर की बात करें तो एआईएडीएमके का इस बार वोट शेयर 4.86 फीसदी, डीएमके का 16.25 फीसदी और बीजेपी का 14.99 फीसदी रहा है। अगर बात 2016 के विधानसभा चुनावों के वोट शेयर की बात करे तो एआईएडीएके का वोट शेयर 16.82 फीसदी, डीएमके का 8.85 फीसदी, बीजेपी का 2.41 फीसदी रहा था। इस बार के इलेक्शन में बीजेपी के वोट शेयर में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। बीजेपी के वोट शेयर में 12 फीसदी के आसपास बढ़ोत्तरी हुई है।
हाल ही आए एग्जिट पोल में पुडुचेरी में एनडीए को 52 फीसदी और यूपीए को 37 फीसदी वोट मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। अन्य को 11 फीसदी वोट मिलने का अनुमान । यहां कांग्रेस, डीएमके के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी थी, जबकि बीजेपी, अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस और एआईडीएमके सहित अन्य छोटे दलों के मिलकर चुनावी मैदान में है। 33 सीटों वाली पुडुचेरी विधानसभा में 30 सीटों पर चुनाव होता है, जबकि यहां तीन सीटें मनोनीत होती हैं। जिसे केंद्र मनोनीत करता है। 2016 में हुए चुनाव में कांग्रेस की अगुवाई वाले यूपीए गठबंधन को जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस को अकेले 15 सीटें हासिल हुई थीं। कांग्रेस के वी नारायणस्वामी पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने थे।












Click it and Unblock the Notifications