चुनाव हार गया तो सीपीएम नेता की भतीजी को कोठे पर बेंचा

TMC leader's son sells CPM leader's niece in a brothel
कोलकाता। चुनावी माहौल में नेताओं द्वारा दिये गये गलत बयानों की चर्चा होती रहती है। जिसमें कई बार विपक्षी दलों के नेता एक दूसरों पर अभद्र और अमर्यादित टिप्‍पणी करते हैं लेकिन पश्चिम बंगाल में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसके बारे में शायद ही किसी ने कल्‍पना भी की हो।

पश्चिम बंगाल में ग्राम पंचायत के चुनाव में सीपीएम नेता से हार मिलने के बाद तृणमूल कांग्रेस नेता के पुत्र ने सीपीएम नेता की 14 वर्षीय भतीजी को पहले तो अगवा किया और फिर उसे दिल्‍ली के एक कोठे में बेंच दिया। बच्‍ची को दो माह बाद मुक्‍त करा लिया गया है और आरोपी नेता के पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में दो की गिरफ्तारी भी की गई है।

अगवा बच्‍ची ने बरामदगी के बाद बताया कि पूर्व बंगाल के 24 परगना जिले के टीएससी नेता के बेटे ने उसे अगवा किया था और उसे यहां ले आया। लड़की ने बताया कि उसका चाचा सीपीएम नेता है।

यह अपनी तरह का पहला मामला है, इसे राजनीति के गिरते स्‍तर के रूप में देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+