Ekbalpur Violence: कोलकाता HC में कानून व्यवस्था को लेकर याचिका, केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग
Ekbalpur Violence: पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा एकबलपुर में हिंसा को रोकने में असमर्थ होने पर कोलकाता हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इस याचिका के जरिए कोलकाता में केंद्रीय बलों की तत्काल तैनाती की मांग की गई है। यह याचिका एक व्यक्ति की तरफ से दायर की गई है। दरअसल, बीते दिन मोमिनपुर और एकबलपुर में दो समुदायों के बीच बवाल हो गया था। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे पत्थर बरसाएं और थानों में भी आग लगा दिया।

इस पूरे मामले को लेकर विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। अपने पत्र के जरिए उन्होंने कोलकाता में केंद्रीय बलों की तत्काल तैनाती की मांग की है, ताकि मोमिनपुर हिंसा के मद्देनजर कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
इस संबंध में अधिकारी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैंने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी और माननीय राज्यपाल री ला गणेशन जी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय बलों को तत्काल तैनात करें। क्योंकि जिस तरह की आए दिन हिंसा हो रही है, उसे देखते हुए लग रहा है कि पंश्चिम बंगाल कानून व्यवस्था की स्थिति भी चिंतनीय है।
अपने पत्र के जरिए अधिकारी ने दावा किया है कि हिंदू समुदाय पर हमला हुआ है। यह हिंसा भी पंचला हिंसा की तरह ही है। एकबलपुर थाने पर कब्जा करने वाले गुंडों के गुस्से के आगे राज्य सरकार ने नम्रतापूर्वक आत्मसमर्पण कर दिया है। आपको बता दें कि मोमिनपुर इलाके में रविवार को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस दौरान लोगों ने पथराव किया और वाहनों में तोड़फोड़ की। साथ ही एकबलपुर थाने को घेर लिया था और आग भी लगा दी थी।
ये भी पढ़ें- Elephant Attack: बंगाल के मिदनापुर में हाथी का तांडव, युवक को पटक-पटककर मार डाला












Click it and Unblock the Notifications