टीएमसी की प्रचंड जीत पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी ममता बनर्जी को बधाई
पश्चिम बंगाल में टीएमसी की प्रचंड जीत पर पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। इसी कड़ी में भाजपा नेता और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी ममता बनर्जी को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी है।
कोलकाता, 2 मई। पश्चिम बंगाल में टीएमसी की प्रचंड जीत पर पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। इसी कड़ी में भाजपा नेता और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी ममता बनर्जी को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'विधानसभा चुनावों में एक बार फिर से जीत के लिए ममता दीदी को बधाई। आपके अगले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।'

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ममता बनर्जी को उनकी पार्टी की जीत के लिए बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जीत के लिए बधाई। उनके अगले कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।' आपको बता दें कि ममता बनर्जी की पार्टी इस समय 215 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 100 का आंकड़ा भी छूती दिखाई नहीं दे रही है।
यह भी पढ़ें: West Bengal: उर्मिला मातोंडकर ने कहा- भारत मां की बेटी ने श्रीराम के आशीर्वाद से बंगाल में लहराया विजयध्वज
वहीं पश्चिम बंगाल की सबसे हॉट सीट रही नंदीग्राम में भी ममता बनर्जी ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को 1200 वोटों से मात दी। हालांकि दोनों उम्मीदवारों के बीच अंतिम समय तक कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन अंत में ममता बनर्जी के सर पर जीत का सेहर बंधा। नंद्रीग्राम सीट पर आए शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी सुवेंदु अधिकारी से काफी पीछे चल रही थी, लेकिन अंतिम राउंड की वोटिंग आते आते उन्होंने सुवेंदु अधिकारी को करारी शिकश्त दी। पश्चिम बंगाल की 292 सीटों पर आठ चरणों में मतदान हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications