नेताजी के प्रपौत्र ने की नेहरू से भारत रत्न वापस लेने की मांग
कोलकाता। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा 20 सालों तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार की जासूसी का मामला उठने के बाद उनसे भारत रत्न वापस लेने की मांग उठने लगी है। नेताजी के वंशजों ने नेहरू का भारत रत्न वापस लेने की मांग की है।

नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने जासूसी मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि पूर्व पीएम नेहरू देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लायक नहीं हैं। चंद्र बोस ने कहा कि मेरे साथ-साथ देशवासियों की भी मांग है कि नेहरू को मिला देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न उनसे छीन लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तत्काल ही इस मामले पर कार्रवाई करनी चाहिए। गौरतलब है कि हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ कि नेहरू ने लगातार 20 सालों तक नेताजी के दो भतीजे शिशिर कुमार बोस और अमिय नाथ बोस सहित उनके परिवार की जासूसी कराई थी। इस मामले में उनके प्रपौत्र जल्द ही पीएम मोदी से मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications