EC ने लगाया प्रचार करने पर बैन, विरोध में धरने पर बैठीं ममता बनर्जी ने बनाई पेंटिंग

पश्चिम बंगाल में इस वक्त चुनावी माहौल है। सभी दल चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं। ऐसे में चुनाव आयोग ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की रैलियों पर प्रतिबंध लगाकर उन्हें तगड़ा झटका दिया है।

कोलकाता, 13 अप्रैल। पश्चिम बंगाल में इस वक्त चुनावी माहौल है। सभी दल चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं। ऐसे में चुनाव आयोग ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की रैलियों पर प्रतिबंध लगाकर उन्हें तगड़ा झटका दिया है। वहीं, चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ ममता बनर्जी आज महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने धरने पर बैठ गई हैं।

Mamta Banerjee

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: Kolkata में धरने पर बैठीं Mamata Banerjee, बनाई पेंटिंग | वनइंडिया हिंदी

    इस दौरान ममता पेंटिंग बनाती हुई दिखाई दीं। हालांकि पेंटिंग में उन्होंने किस चीज की पेंटिंग बनाई यह साफ साफ पता नहीं चला।

    मालूम हो कि चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की सभी रैलियों पर 12 अप्रैल रात आठ बजे से 13 अप्रैल रात 8 बजे तक के लिए प्रतिबंध लगाया है। टीएमसी इस फैसले को लेकर आज शाम को चुनाव आयोग से मुलाकात करेगी।

    वहीं, भारतीय सेना की 6 परिचालन कमांडों में से एक पूर्वी कमांड के एक अधिकारी ने कहा कि, 'हमें सुबह 9.40 बजे टीएमसी से कोलकाता के गांधी मूर्ति के लिए अनापत्ति पत्र (एनओसी) के लिए एक आवेदन मिला, क्योंकि यह क्षेत्र सेन के अधिकार क्षेत्र में आता है। लेकिन अभी यह प्रक्रिया में है और अभी तक एनओसी जारी नहीं हुई है।' बता दें कि गांधी मूर्ति जहां, ममता धरने पर बैठी है वह क्षेत्र सेना के अधिकार क्षेत्र में आता है और वहां किसी भी प्रकार के कार्य के लिए सेना की अनुमति लेना अनिवार्य है।

    क्यूं लगा बैन
    दरअसल ममता बनर्जी पर चुनाव आयोग ने उनके हिन्दू-मुस्लिम बयान को लेकर कार्रवाई की है। उनपर हुगली में एक चुनावी जनसभा के दौरान सांप्रदायिक मसले पर सरेआम वोट मांगने का आरोप है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+