राज्यपाल पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- केंद्र सरकार की भाषा बोल रहे हैं
टोल नाकों पर सेना की तैनाती के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार से नाराज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पर निशाना साधा है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल केंद्र सरकार की भाषा बोल रहे हैं।

राज्यपाल के रवैये पर ममता बनर्जी ने उठाए सवाल
पश्चिम बंगाल में टोल नाकों पर सेना की तैनाती के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार से नाराज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राज्यपाल केंद्र सरकार की भाषा बोल रहे हैं।
ममता बनर्जी ने राज्यपाल को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें बयान देने से पहले सभी जानकारी की जांच कर लेनी चाहिए। बता दें कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने ममता बनर्जी से कहा था कि हमें सेना के खिलाफ कुछ भी कहने से बचना चाहिए।
राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के इसी बयान से नाराज होकर ममता बनर्जी ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल केंद्र सरकार की भाषा बोल रहे हैं। उन्हें तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए।
सेना के खिलाफ बोलने से बचना चाहिए: केशरी नाथ त्रिपाठी
राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने कहा था कि सभी लोगों को सेना के खिलाफ कोई भी आरोप लगाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सेना को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों ने राजभवन के बाहर धरना दिया। उनका आरोप था कि केंद्र सरकार भारतीय सेना का इस्तेमाल राजनीतिक प्रतिशोध के लिए कर रही है।
पश्चिम बंगाल के टोल नाकों में सेना की तैनाती हटाने की मांग को लेकर टीएमसी नेताओं ने राजभवन के सामने प्रदर्शन किया। बता दें कि सेना ने कहा कि ये सैन्य अभ्यास कोलकाता पुलिस के साथ बातचीत करके कराए जा रहे हैं। ये एक रूटिन एक्सरसाईज है।












Click it and Unblock the Notifications