सीतलकुची हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारजनों से मिलीं ममता बनर्जी, दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कूच बिहार के सीतलकुची में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारजनों से मुलाकात की।

कोलकाता, 14 अप्रैल। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कूच बिहार के सीतलकुची में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसभंव मदद का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने मीडिया से कहा कि, 'यहां मेरी कोई चुनावी रैली नहीं थी, मैं केवल पीड़ित परिवारों से मिलने आई हूं। एक मृतक की पत्नी गर्भवती है, जबकि दूसरे मृतक के छोटे छोटे बच्चे हैं, हम सबको न्याय दिलाएंगे।' उन्होंने आगे कहा कि, 'आज मेरे 6 कार्यक्रम हैं। मेरे पास समय नहीं है, लेकिन फिर भी मैं आई, चुनाव आयोग ने मुझ पर 72 घंटे का बैन लगाया था, वर्ना में बहुत पहले ही अपने भाई-बहनों का दर्द बांटने आ जाती।'

Mamata Banerjee

Recommended Video

    Bengal Election 2021: Cooch Behar हिंसा में मारे गए युवकों के परिजनों से मिलीं Mamata|वनइंडिया हिंदी

    ममता ने आगे कहा कि सरकार सभी पीड़ित परिवारों और राजनीतिक हिंसा के सभी पीड़ितों के साथ है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार आनंद बर्मन के हत्यारों को सजा दिलाएगी। सीएम ने आगे कहा कि इस हिंसा में मारे गए 5 लोगों की याद में शहीद बेदी बनवाई जाएगी।

    यह भी पढ़ेें: रांचीः JMM के कद्दावर नेता साइमन मरांडी का निधन, कोलकाता में ली आखिरी सांस

    वहीं, सीतलूची में मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों ने कहा कि, 'दीदी यहां हमसे मिलने आईं और कहा कि चुनाव खत्म होते ही वह हमारी मदद करेंगी। उसने सांत्वना दी और हमें आशा दी। हम उस पर भरोसा करते हैं।'

    गौरतलब है कि 10 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के समय कूच बिहार के सीतलकुची में एक मतदान केंद्र पर हिंसा हुई थी, जिसमें 4 लोग केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों की गोलियों का शिकार हुए थे। वहीं सुरक्षा बलों ने कहा था कि उसने आत्मरक्षा में गोलियां चलाई थीं। पश्चिम बंगाल में 17 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान होगा। वहीं चुनाव परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+