रांचीः JMM के कद्दावर नेता साइमन मरांडी का निधन, कोलकाता में ली आखिरी सांस
रांची। झामुमो के कद्दावर नेता सह पूर्व मंत्री साइमन मरांडी का कोलकाता के निजी अस्पताल में सोमवार की देर रात को निधन हो गया। निधन के खबर की पुष्टि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इशहाक अंसारी ने की है। सोमवार रात कोलकाता के आर एन टाइगर अस्पताल में उन्होंने अन्तिम सांस ली। लिट्टीपाड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक साइमन मरांडी को 14 मार्च को टैगोर अस्पताल भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि 14 अप्रैल यानी बुधवार को लिटीपाड़ा प्रखंड के ताल पहाड़ी डुमरिया स्थित उनके पैतृक आवास के निकट उन्हें दफनाया जाएगा।

साइमन मरांडी ने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की थी। साल 1977 में साइमन मरांडी ने पहली बार निर्दलीय के तौर पर मरांग मुर्मू को 149 मतों से हराकर लिट्टीपाड़ा का नेतृत्व किया था। बाद में उन्होंने शिबू सोरेन के साथ मिलकर झामुमो बनाया।
साइमन मरांडी ने पांच बार लिट्टीपाड़ा से लगातार जीत हासिल की। 1989 में लोकसभा चले जाने के कारण साइमन ने यह सीट अपनी पत्नी सुशीला हांसदा को सौंप दी। मौजूदा वक्त में इस लिट्टीपाड़ा सीट से उनके पुत्र दिनेश विलियम मरांडी विधायक हैं।
वहीं, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी साइमन मरांडी के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा है कि साइमन मरांडी के निधन की सूचना से वे काफी दुखी हैं। उनका मन इस सामाचर से काफी दुखी है। झारखंड ने आज अपना एक लाल खो दिया है। उनसे आत्मीय संबंध थे। ईश्वर से उनकी आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ईश्वर परिजनों और शुभचिंतकों को दुख सहने का साहस दें।












Click it and Unblock the Notifications