कोलकाता: स्कूल में गैस लीक से हड़कंप, छात्रों को भेजा गया घर
कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके के हैरो हॉल स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस अचानक लीक हो गई।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक स्कूल में एलपीजी गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। फिलहाल स्कूल में मौजूद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके का मामला
कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके के हैरो हॉल स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस अचानक लीक हो गई। घटना के वक्त से स्कूल में बच्चे मौजूद थे।
आनन-फानन में स्कूल प्रशासन हरकत में आया। उन्होंने तुरंत ही स्कूल के सभी बच्चों को सुरक्षित स्कूल से बाहर निकाला। स्कूल परिसर से छात्रों को सुरक्षित निकालने के बाद उन्हें उनके घर वापस भेज दिया गया।
बच्चों को स्कूल से सुरक्षित निकालकर भेजा गया घर
फिलहाल ये साफ नहीं हुआ है कि आखिर स्कूल में एलपीजी गैस के रिसाव की वजह क्या थी? स्कूल प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications