कोलकाता में मेट्रो यात्रियों ने सुरंग में गुजारे दो घंटे

पार्क स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन से छूटने के कुछ देर बाद ही नॉन एसी मेट्रो ट्रेन कुछ तकनीकि खराबियों की वजह से रुक गई। जिस वजह से मेट्रो यात्रियों को तकरीबन 2 घंटे एक रेल सुरंग के अंदर गुजारने पड़े। यह ट्रेन दम दम जा रही थी।
लोगों के परेशानी का सबब यह था कि ट्रेन में खराबी आने और रोके जाने के तकरीबन 45 मिनट के बाद यात्रियों के लिए इस घटना से संबंधित घोषणा की गई। जिस वजह से वहां दहशत का माहौल बना रहा। वहीं, पूरे दो घंटें तक मेट्रो में बिजली बंद रही। जिस वजह से न पंखा चल सका, न बत्ती जली। ऐसे में मेट्रो में फंसे लोगों के स्वास्थ बिगड़ने लगी। और कुछ यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी।
घटना के बाद यात्रियों ने शिकायत की कि मेट्रो के तरफ से किसी तरह का आपातकालीन व्यवस्था नहीं कराया गया। जिस वजह से यात्रियों को सुरंग में ज्यादा समय गुजारना पड़ा। यह यात्रियों के लिए एक डरानवा अनुभव था।
वहीं, मेट्रो फंस जाने की वजह से उस रूट पर सेवाएं भी बाधित रहीं। बाद में सभी यात्रियों को सुरंग के दोनों ओर से सीढ़ियों की मदद से निकाला गया।












Click it and Unblock the Notifications