मोदी को जेल भेजना पर आमादा हैं ममता

ममता ने एक तीर से दो निशाना साधने की कोशिश की है। ममता बनर्जी ने मोदी के बहाने कांग्रेस पर आज हमला किया और कहा कि उसमें बीजेपी के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं है। ममता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मोदी के डर से सहमी हुई है इसलिए वो बीजेपी के खिलाफ कार्रवाई करने से घबरा रही है। कांग्रेस मैच फिक्सिंग में व्यस्त है और मोदी के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोल रही है।
ममता ने कहा कि वह कांग्रेस के स्थान पर दिल्ली में होती तो मोदी को जेल भेज देतीं। ममता ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि मोदी नतीजों से पहले ही प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म से पहले उसके विवाह की तारीख तय कर दी गई है।
ममता ने मोदी के नेतृत्व में भाजपा को समर्थन देने से बिल्कुल इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो किसी भी कीमत पर मोदी से साथ समर्थन को तैयार नहीं है। आपको बता दें कि कुछ दिनों से ममता की ओर से मोदी पर हमले का सिलसिला जारी है। बीजेपी की पश्चिम बंगाल की रैलियों में मोदी ने ममता पर सारधा घोटाले और उनकी निजी पेंटिंग की नीलामी को लेकर सवाल उठाया था। तभी से ममता और उनके सांसदों ने मोदी को निशाने पर ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications