कोलकाता की पार्क स्ट्रीट पर इमारत में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलाकाता की पार्क स्ट्रीट पर स्थित चटर्जी इंटरनेशनल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। आग इमारत की 15वीं व 16वीं मंजिल पर लगी है। आग सुबह के करीब 8:30 बजे लगी। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
मौके पर दमकल के पांच वाहन पहुंच चुके हैं, जो आग बुझाने के प्रयास कर रहे हैं। दमकलकर्मियों ने पुलिस की मदद से बिल्डिंग को खाली कराना शुरू कर दिया है। आग में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन एक दर्जन से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
चटर्जी इाटरनेशनल टावर कोलकाता की सबसे पुरानी बहुमंजिली इमारतों में से एक है। इस इमारत में पचास से ज्यादा कंपनियों के ऑफिस हैं। सुबह 8 बजे तक कुछ ऑफिस खुल भी चुके थे, लेकिन जहां आग गी है, वहां पर कोई फंसा है या नहीं, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।
16वीं मंजिल पर खिड़की से आग की लपटे उठती दिखाई दे रही हैं, साथ बिल्डिंग में लगे एसी जलकर खाक हो चुके हैं। जाहिर है अंदर रखे कागजात भी राख हो चुके हैं। आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है।

आग की ऊंची लपटे
आग पर काबू पाने के लिये प्रशासन ने पूरा जोर लगा दिया है।
यह एक कमर्शियल इमारत है
यहां पर तमाम कंपनियों के कार्यालय हैं।
कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका
पुलिस ने अभी अभी पुष्टि की है कि करीब एक दर्जन लोग अंदर फंसे हुए हैं।
खिड़की से साफ दिख रही आग
भीषण आग की लपटे खिड़की से साफ उठती दिख रही हैं।

खास इमारत है यह
इस इमारत के पास कई नेशनल इंटरनेशनल कंपनियां हैं।
Image Courtesy: Shubhodeep Ghosh: https://twitter.com/subhadipg/status/506651778817863682/photo/1












Click it and Unblock the Notifications