आलू-प्याज के बढ़ाए दाम तो ममता दर्ज करेंगी एफआईआर

जहां दिल्ली की मुक्यमंत्री अपनी जेब से पैसे खर्च कर प्याज के दाम को नियंत्रित करने में लगी है तो वहीं कोलकाता में दीदी ने भी इस परेशानी से निजात पाने का अचूक तरीका निकाल लिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी पुलिस कार्रवाई होगी जो राज्य में आलू-प्याज जैसे आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ाएंगे।
बनर्जी ने कहा कि सरकार द्वारा तय कीमत से ज्यादा मांगने वाले विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा, "कुछ लोग सोचते हैं कि वे जो मर्जी आए कर सकते हैं। मैंने दुर्गा पूजा से पहले ही चेतावनी दे दी थी, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। जो ऐसा कर रहे हैं, मैं उनसे आग्रह करती हूं कि ऐसा नहीं करें। यदि वे ऐसा करना जारी रखेंगे तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाएंगे।"
ममता ने कहा कि आलू 13 रुपये प्रति किलो खुदरा में और 11 रुपये प्रति किलो थोक में बेचा जाना चाहिए। पश्चिम बंगाल पुलिस, शहर पुलिस की अनुपालन निदेशालय के साथ सरकार द्वारा गठित कार्यबल के सदस्य सब्जियों के दाम पर नजर रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications